-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Nda Meeting Today Pm Modi Honoured Operation Sindoor Jammu Kashmir Update
NDA संसदीय दल की बैठक, ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम मोदी को किया गया सम्मानित
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
NDA Meeting: संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की अहम बैठक बुलाई गई है। यह बैठक दिल्ली स्थित जीएमसी बालयोगी सभागार में हो रही है। इसमें पीएम मोदी को सम्मानित किया गया है।

एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी को सम्मानित किया गया, फोटो: सोशल मीडिया
NDA MPs Meeting: संसदीय दल की अहम बैठक में एनडीए के सभी सांसदों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है, जिससे कामकाज ठप है।
बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सफल ऑपरेशन सिंदूर और सरकार की सख्त रणनीति के लिए सम्मानित किया गया। राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने पीएम को माला पहनाकर सम्मानित किया।
ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम को किया गया सम्मानित
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सफल ऑपरेशन सिंदूर और सरकार की सख्त रणनीति के लिए सम्मानित किया गया। संसद में हाल ही में इस ऑपरेशन पर दो दिन की विशेष चर्चा भी हो चुकी है, जिसमें विपक्ष ने संघर्ष विराम और सुरक्षा चूक पर सवाल उठाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
जम्मू-कश्मीर को फिर राज्य का दर्जा मिलने की अटकलें
बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति से मुलाकात की थी, जिसके बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि केंद्र सरकार 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा लौटाने की दिशा में कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकती है। यह तारीख इसलिए भी खास है क्योंकि 5 अगस्त 2019 को ही अनुच्छेद 370 हटाया गया था।
#WATCH | Delhi: PM Narendra Modi was welcomed and felicitated with a thunderous applause amid chants of ‘Har Har Mahadev’, after the success of Operation Sindoor and Operation Mahadev, at the NDA Parliamentary Party Meeting. pic.twitter.com/DO4SjNPOAh — ANI (@ANI) August 5, 2025
पीएम का संबोधन तय करेगा मानसून सत्र की रणनीति
अब तक संसद का मानसून सत्र विपक्ष के विरोध के कारण सुचारु रूप से नहीं चल पाया है। एसआईआर विवाद, चुनाव आयोग की भूमिका, पहलगाम आतंकी हमला जैसे मुद्दों पर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन सांसदों को आगे की रणनीति, जनसंपर्क के मुद्दे और विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के तरीके बताएगा।
यह भी पढ़ें: Shibu Soren: जहां से धधकी से ‘दिशोम गुरु’ के अंदर आंदोलन की आग, वहीं होगा अंतिम संस्कार
एनडीए की बैठक में सभी सहयोगी दल होंगे शामिल
एनडीए संसदीय दल की यह बैठक अब केवल भाजपा तक सीमित नहीं रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद इसमें टीडीपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास) और अन्य सहयोगी दलों के सांसद भी शामिल होते हैं। इन बैठकों का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को साझा करना, आगामी सत्र की रणनीति तय करना और सांसदों को जनता के बीच प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना होता है।
Nda meeting today pm modi honoured operation sindoor jammu kashmir update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM












