मौलवी को महंगा पड़ी अय्याशी, महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ाए, पिटाई होने पर घर छोड़कर भागे
Bihar News: सुपौल में बलुआ बाजार के रहने वाले मौलवी और शादीशुदा महिला को लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मौलवी को पेड़ से बांध पीटा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- Written By: रंजन कुमार
मौलवी को पेड़ में बांध कर पीटते लोग।
Couples Beaten By Villagers: बिहार के सुपौल जिले में एक मौलवी को लोगों ने शादीशुदा महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन लोगों ने दोनों को एक पेड़ से बांधकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना जिले के बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
स्थानीय लोगों का कहना कि घटना के बाद गांव में तत्काल पंचायत बुलाई गई। इस पंचायत ने पूरे मामले को रफा‑दफा करने के लिए आरोपी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसके बाद मामले में समझौता करा दिया गया। मगर, पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
7 दिसंबर की घटना
पुलिस के अनुसार, रविवार यानी 7 दिसंबर को गांव के कुछ लोगों ने मौलवी और शादीशुदा महिला को संदिग्ध अवस्था में देखा। संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया मौलवी गांव के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करता था। उन्हें इस स्थिति में देखकर ग्रामीण बहुत आक्रोशित हो गए। उन्होंने मौलवी और महिला को पकड़ कर एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद भीड़ ने मौलवी की लाठी‑डंडों से जमकर पिटाई की। उसे काफी गालियां दीं।
सम्बंधित ख़बरें
खान सर को कोर्ट से फिर मिली राहत! पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगी रोक को रखा बरकरार, पेश की केस डायरी
सोशल मीडिया पर चाकूबाजी का स्टंट पड़ा भारी, वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार
PM Modi Gifts Thekua: छठ महापर्व का महाप्रसाद पहुंचा यूरोप, पीएम मोदी ने स्लोवाकिया में बढ़ाया बिहार का गौरव
Mumbai में SRA परियोजना से 28 लाख रुपए की वसूली, मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा
दोनों पक्षों की बुलाई गई थी बैठक
लोगों का कहना है कि पंचायत ने दो लाख रुपये लेकर पूरा मामला रफा‑दफा किया है। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत ने मारपीट और विवाद को निपटाने के लिए दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया। उसके बाद मामला दबा दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत के फैसले के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। हालांकि, मौलवी अपना घर और जिला छोड़कर भाग गया। लोगों की पिटाई के बाद वह काफी डरा हुआ था।
यह भी पढ़ें: पाक की कमजोरी बेनकाब! आखिर मौलवियों के सामने क्यों झुक जाती है सरकार? जानें चौंकाने वाली वजह
पिटाई करने वालों की पहचान में जुटी पुलिस
बलुआ बाजार पुलिस ने कहा है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पिटाई करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। उनकी पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। बलुआ थाना अध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि कुछ लोगों के बयान के आधार मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में अब तक किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पीड़ित को भी खोजा जा रहा है।
