बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 जिलों के डीएम और 6 प्रमंडलों के कमिश्नर बदले; 47 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
बिहार में महज कुछ महीनों के बाद विधानसभा चुनाव होना है और चुनाव से ठीक पहले राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बिहार के 47 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
पटना : बिहार सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्यभर में 47 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 18 जिलों के जिलाधिकारियों के नाम शामिल हैं, साथ ही 6 प्रमंडलों के नए आयुक्त की भी नियुक्ति की गई है।
इसके अलावा 5 अधिकारियों के पदों को उत्क्रमित किया गया है और 1 वरिष्ठ अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। यह आदेश शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचनाओं के माध्यम से सार्वजनिक किया गया।
पटना को मिला नया डीएम
बिहार की राजधानी पटना को नया जिलाधिकारी मिल गया है। त्यागराजन एसएम को पटना का नया डीएम नियुक्त किया गया है, जबकि वर्तमान डीएम चंद्रशेखर सिंह को प्रमोशन देकर पटना प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। यह बदलाव पटना प्रशासन में एक बड़ा निर्णय माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
नीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?
ही-ही-ही-ही हंस देले… बांकीपुर में BJP की हार के बाद PK के समर्थकों ने जमकर चिढ़ाया, VIDEO हुआ वायरल
Explainer: अपने ही गढ़ में हारी BJP…सम्राट के साथ तेजस्वी के लिए चुनौती कैसे बने PK? समझें पूरा गणित
इन जिलों के बदले गए डीएम
- पटना – त्यागराजन एसएम
- गया – शशांक शुभंकर
- मुंगेर – अरविंद कुमार वर्मा
- नालंदा – कुंदन कुमार
- दरभंगा – कौशल कुमार
- पश्चिम चंपारण – धर्मेंद्र कुमार
- मधुबनी – आनंद शर्मा
- बांका – नवदीप शुक्ला
- बक्सर – विद्यानंद सिंह
- खगड़िया – नवीन कुमार
- जमुई – श्री नवीन
- गोपालगंज – पवन कुमार सिंह
- कैमूर – सुनील कुमार
- सीवान – आदित्य प्रकाश
- वैशाली – वर्षा सिंह
- पूर्णिया – अंशुल कुमार
- सहरसा – दीपेश कुमार
- भागलपुर – हिमांशु कुमार राय
इन प्रमंडलों को मिले नए आयुक्त
- पटना – डॉ. चंद्रशेखर सिंह
- सारण – राजीव रौशन
- दरभंगा – कौशल किशोर
- मुंगेर – अवनीश कुमार सिंह
- तिरहुत – राजकुमार
मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के 13 अधिकारियों को सचिव एवं सचिव स्तर के पदों पर कार्य करने का अधिकार दिया गया है। इनमें पटना के डीएम रहे डॉ. चंद्रशेखर, कॉम्फेड निदेशक राजकुमार सहित कई नाम प्रमुख हैं। वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन को नई दिल्ली में स्थानिक आयुक्त कार्यालय में विशेष कार्य पदाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
