Bihar Chunav: जब तेजस्वी ने शहाबुद्दीन जिंदाबाद…’, बीजेपी सांसद ने बताया महागठबंधन की हार का कारण
Bihar Assembly Elections: बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। एनडीए की बंपर जीत पर सभी नेताओं के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने बड़ी बात कही है
- Written By: अभिषेक सिंह
तेजस्वी यादव व ओसामा शहाब (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Election Results: बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। जिसमें जनता ने एनडीए को प्रचंड बहुमत के साथ बिहार की सत्ता सौंप दी है। इस पर बीजेपी, जेडीयू और एनडीए के अन्य सहयोगी दलों के नेताओं के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने बड़ी बात कही हैं।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ये एनडीए की प्रत्याशित जीत है अप्रत्याशित नहीं। उन्होंने कहा कि जिस दिन इंडिया महागठबंधन ने शहाबुद्दीन जिंदाबाद बोला था, हम उसी दिन समझ गए थे कि बिहार की जनता अब शहाबुद्दीन जिंदाबाद के साथ नहीं जाएगी।
राहुल गांधी पर बोला जोरदार हमला
मनोज तिवारी ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने छठ त्योहार को ड्रामा बताया और कई लोगों की आस्था पर सवाल किया, उस दिन भी हमें यकीन हो गया था कि बिहार की जनता का प्रचंड विश्वास हमारे साथ है। इस दौरान पूर्व भोजपुरी स्टार बेहद खुश नजर आए।
सम्बंधित ख़बरें
खजुराहो को केंद्र की बड़ी सौगात, बनेगा 50 बेड का आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर, स्किल डेवलपमेंट संस्थान को भी मंजूर
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
मेरा भारत, मेरा योगदान के माध्यम से लोगों को संदेश, पीएम मोदी की अपील पर BJP ने शुरू किया ये देशव्यापी अभियान
दिग्विजय सिंह बोले- ‘मैं घोर सनातनी हूं’, बीजेपी विधायक उषा ठाकुर से हुई शालीन बहस
‘नीतीश-मोदी की जोड़ी ने रूप बदला’
बिहार के विकास का जिक्र करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार का रूप बदला है। उन्होंने बताया कि खड़ंजे बन गए, बड़ी-बड़ी पुलिया बन गई हैं और सड़कों और फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। गांवों में अस्पताल बन रहे हैं और लोगों को इलाज मिल रहा है। बिहार की जनता ने जिस सरकार ने काम किया है उसके चुना है।
यह भी पढ़ें: बिहार में ‘प्रचंड जनादेश’ पर आया नीतीश का पहला रिएक्शन, पीएम मोदी को किया नमन, जनता से किया ये वादा
इस दौरान राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि पार्टी की असफलता को वह वोट चोरी के मुद्दे के पीछे छिपाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी पार्टी को बर्बाद करने के लिए किसी को ठेका दे रखा है। राहुल गांधी वोट चोरी जैसे मुद्दों को उठाकर अपनी पार्टियों की खामियों को छिपाना चाह रहे हैं, लेकिन बिहार के लोगों ने इसका जवाब दे दिया है।
आरजेडी पर किया तीखा प्रहार
मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार संस्कारों पर चलता है। लेकिन विपक्ष का संस्कार उठो और गोली मारो वाला है। लेकिन हम सबको साथ लेकर चलने पर विश्वास रखते हैं। प्रचंड जीत पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 175 प्लस हमारी आशा थी और बिहार ने हमारी आशा से ज्यादा दिया है।
