जन सुराज के प्रदर्शन पर बरसी लाठियां, पीके बोले- मुझे मारो, सरकार नहीं चल पाएगी

Lathicharge on Jansuraaj Worker: प्रशांत किशोर आज जन सुराज के समर्थकों के साथ विधानसभा का घेराव करने निकले थे। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया।
जन सुराज के प्रदर्शन पर बरसी लाठियां, पीके बोले- मुझे मारो, सरकार नहीं चल पाएगी
घायल जन सुराज के नेता (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Patna News: बिहार में आगामी चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा हाई है। बुधवार को प्रशांत किशोर जन सुराज के समर्थकों के साथ बिहार विधानसभा की तरफ कूच कर रहे थे। इस दौरान उनके समर्थकों ने जमकर बवाल काटा। पीके बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ विधानसभा की तरफ बढ़ रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने चितकोहरा गोलबंदर के पास रोक लिया, लेकिन जन सुराज के कार्यकर्ता विधानसभा तक जाने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने रोका तो धक्का मुक्की शुरू हो गई।

पुलिस के हाथ से स्थिति बाहर निकलने लगी। इसके बाद पुलिस के जवानों ने कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया। इस भीड़ में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी थे। कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज से पीके काफी आक्रामक दिखे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जन सुराज के समर्थक धक्का-मुक्की कर रहे हैं।

सरकार का एक-एक दिन मुश्किल कर देंगेः प्रशांत किशोर

पुलिस के लाठी चार्ज पर आक्रोशित प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज के कार्यकर्ता को लाठी मारे हैं। उसका सिर फूट गया है। मैं प्रतिबंधित क्षेत्र में बैठा हूं। लाठी मारिए। मुझे लाठी मारिए। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में सरकार एक-एक दिन मुश्किल कर देंगे। सरकार नहीं चलने देंगे। ये पुलिसिया रोब हम पर नहीं चलेगा। इसके बाद पीके धरने पर बैठ गए।

पुलिस ने जन सुराज के कार्यकर्ताओं पर किया लाठी चार्ज

इन मुद्दों पर सड़क पर उतरे पीके

प्रशांत किशोर ने बताया कि वे तीन मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरे हैं। वो विधानसभा का घेराव करने आए हैं। उन्होंने कहा कि मेरा पहला सवाल है कि सरकार की घोषणा के बावजूद गरीब परिवारों को रोजगार के लिए 2 लाख रुपये क्यों नहीं मिले? दूसरा सवाल यह था कि, 3 डिसमिल जमीन दलित भूमिहीन परिवारों को क्यों नहीं मिली? आखिरी और तीसरा सवाल किया गया कि, भूमि सर्वेक्षण में भ्रष्टाचार पर चर्चा क्यों नहीं हो रही है?

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com