-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Lalu Family Faces Triple Crisis Political Defeat Internal Conflict And Legal Trouble
घर का झगड़ा, राजनीतिक हार और कानूनी संकट… तीन मोर्चों पर घिरा लालू परिवार, किस पर ज्यादा संकट?
- Written By: प्रिया सिंह
Bihar News: लालू यादव का परिवार राजनीतिक हार, रोहिणी आचार्य के आरोपों और ‘लैंड फॉर जॉब’ केस जैसे तीन बड़े संकटों से घिरा है, जिससे पार्टी व परिवार दोनों दबाव में हैं।

लालू यादव का परिवार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Lalu Family Facing Triple Crisis: लालू प्रसाद यादव का परिवार इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है। चुनावी हार के सदमे के बीच घर के अंदर भी बड़ा विवाद खुलकर सामने आ गया है। रोहिणी आचार्य के गंभीर आरोपों ने पार्टी से लेकर परिवार तक हलचल बढ़ा दी है। इसके साथ ही ‘लैंड फॉर जॉब’ केस ने कानूनी खतरा भी और गहरा कर दिया है।
तीन मोर्चों पर घिरा लालू परिवार
राजद (RJD) की करारी चुनावी हार का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि परिवार के अंदर बड़ा तूफान खड़ा हो गया। रोहिणी आचार्य के आरोपों ने साफ कर दिया कि लालू-राबड़ी परिवार के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जानकारों के मुताबिक यह संकट एकतरफा नहीं, बल्कि राजनीतिक, पारिवारिक और कानूनी तीनों मोर्चों से एक साथ आकर परिवार को भारी दबाव में डाल रहा है।
रोहिणी के आरोपों ने खोली परिवार की कलह
रोहिणी आचार्य ने खुलकर कहा कि उन्हें राबड़ी आवास से भगा दिया गया, चप्पल दिखाई गई, गंदी गालियां दी गईं। जैसे ही रोहिणी वहां से निकलीं, उनकी तीन बहनें भी वहां से चली गईं। हैरानी यह कि लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव किसी ने भी रोहिणी के पक्ष में एक शब्द नहीं कहा। यह चुप्पी खुद बताती है कि पारिवारिक तनाव अब चरम पर पहुंच चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Crime: दरभंगा में इमामबाड़े के पास लाइट तोड़ने पर विवाद, SI को गोली लगने के बाद आरोपी की भीड़ ने की हत्या
स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से गायब निजी क्लीनिक में मिले PMCH के प्रिंसिपल, निशांत कुमार ने की बड़ी कार्रवाई
‘भोजपुर में एक…’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- गलत है तो कार्रवाई होगी
पहले DSP फिर दूल्हा बने तेज गेंदबाज आकाशदीप, 5 स्टार होटल में अक्षिता संग लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें
2025 की हार के बाद उठे सवाल
बिहार चुनाव 2025 में RJD सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई। तेजस्वी यादव, जिन्हें पहले भविष्य का मुख्यमंत्री माना जा रहा था, अब कमजोर विपक्ष की भूमिका में हैं। पार्टी के भीतर तेजस्वी के नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं और यह सवाल परिवार के भीतर से ही उठ रहे हैं। तेजप्रताप की नाराजगी, मीसा और तेजस्वी के बीच पुरानी खटास और अब रोहिणी का विस्फोट इन सबने पार्टी की साख को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।
चुनावी हार पर आरोप-प्रत्यारोप
चुनाव हार के बाद यह बहस तेज है कि RJD की हार का जिम्मेदार कौन है? रोहिणी ने भी तेजस्वी के दो करीबियों संजय यादव और रमीज नेमत खान पर सवाल उठाए हैं। BJP इस विवाद को राजनीतिक मौके के रूप में देख रही है। तेजप्रताप को अचानक ‘Y’ श्रेणी सुरक्षा मिलना भी इसी सियासी खेल का हिस्सा माना जा रहा है।
विरासत की लड़ाई
लालू परिवार के नौ बच्चों में मीसा, रोहिणी, तेजस्वी और तेजप्रताप चार सक्रिय राजनीति में हैं। सभी की अपनी अलग महत्वाकांक्षा है और यही संघर्ष की जड़ मानी जा रही है। तेजप्रताप पहले ही कई बार परिवार पर नाराजगी जता चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी की पत्नी राजश्री भी टिकट और परिवार की रणनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जिससे तनाव और बढ़ गया है।
‘लैंड फॉर जॉब’ केस की बड़ी चुनौती
परिवार की कलह और राजनीतिक हार के बीच कानूनी संकट सबसे बड़ा खतरा बन रहा है। ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में लालू प्रसाद पहले ही चार्जशीटेड हैं और सुनवाई चल रही है। सबसे बड़ा खतरा तेजस्वी पर है अगर उन्हें दो साल या उससे अधिक की सजा होती है तो उनकी विधायकी रद्द हो जाएगी। इससे RJD का भविष्य भी अनिश्चित हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: RJD ने लगाया वंशवाद का आरोप, BJP ने परिवार पर किया पलटवार… बिहार की नई कैबिनेट पर सियासी घमासान
तूफान अभी थमा नहीं है
तीन बड़े संकट परिवार का झगड़ा, चुनावी हार और कानूनी केस एकसाथ आने से लालू परिवार अभूतपूर्व दबाव में है। रोहिणी का पब्लिक विस्फोट बताता है कि अंदर की खाई बहुत गहरी है। आने वाला समय तय करेगा कि परिवार एकजुट होगा या यह विवाद और बढ़ेगा।
Lalu family faces triple crisis political defeat internal conflict and legal trouble
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उद्धव ठाकरे आज यवतमाल और वाशिम का अहम दौरे पर, शिवसैनिक सम्मेलन के साथ किसानों से करेंगे सीधा संवाद
Jun 27, 2026 | 09:08 AMअकोला नवविवाहिता उत्पीड़न: शादी के कुछ ही महीनों बाद मिली जान से मारने की धमकी, पति-सास सहित 4 पर केस दर्ज
Jun 27, 2026 | 09:05 AMवीआईपी कार्यक्रमों की फूड टेस्टिंग ड्यूटी पर एफडीए अधिकारियों की नाराजगी, पूछा- ‘क्या हम गिनी पिग हैं?’
Jun 27, 2026 | 09:04 AMWelcome 3 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की दमदार वापसी, ‘वेलकम 3’ ने ओपनिंग डे पर दिखाया जलवा
Jun 27, 2026 | 09:02 AMShani Dev: शनि देव को पसंद नहीं हैं ये 5 काम, भूलकर भी किए तो प्रकोप से नहीं बच पाएंगे
Jun 27, 2026 | 09:01 AMअमेरिकी हमलों के बाद ईरान का भीषण पलटवार; US सैन्य ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, खाड़ी में बढ़ा तनाव
Jun 27, 2026 | 08:58 AMअमरावती में उदय सामंत का बड़ा दावा: सभी 6 बागी सांसदों को दोबारा चुनकर लाएंगे CM शिंदे, असली शिवसेना हमारी ही
Jun 27, 2026 | 08:55 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














