VIDEO: आतंकियों को शहीद, मसूद अजहर को कहा साहब; संसद में ललन सिंह की फिसली जुबान

Unione Minister Lalan Singh: संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की जुबान फिसल गई। उन्होंने आतंकियों को शहीद बताया। साथ ही मसूद अजहर को साहब कहा।
VIDEO: आतंकियों को शहीद, मसूद अजहर को कहा साहब; संसद में ललन सिंह की फिसली जुबान
ललन सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Operation Sindoor Debate News: संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही है। विपक्षी दल सीजफायर सहित भारत-पाक के संघर्ष में हुए हासिल और नुकसान पर सवाल पूछ रही हैं। वहीं सरकार की तरफ से जवाब दिया जा रहा है। सदन में सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री व जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए पूर्व की यूपीए सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कांग्रेस ने आतंकवाद के खिलाफ साहस नहीं दिखाया। इस दौरान उनकी जुबान लड़खड़ा गई। उन्होंने आतंकवादियों को शहीद बता दिया। इतना ही नहीं आतंकी मसूद अजहर को साहब भी कह दिया।

ललन सिंह के संबोधन का ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस ने भी ललन सिंह पर निशाना साधा है। बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर केंद्रीय मंत्री तंज कसते हुए लिखा " वाह ललन बाबू!

क्या बोले ललन सिंह?

संसद में ललन सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कहा "6 और 7 मई की मध्य रात्रि में हमारे सैनिकों ने 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर देने का काम किया। उसमें सैकड़ों आतंकवादी मारे गए, शहीद हुए। आपने देखा होगा टीवी पर बहुत से लोग जो आका थे, जो आतंकवादियों के आका थे वो रो रहे थे, मसूद अजहर साहब, हाफिज सईद ये सब रो रहे थे।"

जब दिग्विजय सिंह की फिसली थी जुबान

वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि " 2013 में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हाफिज सईद साहब कह दिया था। इस पर मीडिया वालों ने जमकर बवाल किया था।

मसूद अजहर के ठिकाने पर गिरी थी मिसाइल

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। इन ठिकानों में मसूद अजहर का भी ठिकाना था। हमले में मसूद अजहर के कई परिजन मारे गए थे। इसके बाद मसूद अजहर के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com