खान सर को राहत या जेल? अग्रिम जमानत पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, कोचिंग-अस्पताल पर भी लटकी तलवार!
Khan Sir Coaching Hospital Notice: पटना फायरिंग केस में खान सर की अग्रिम जमानत पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस बीच खान सर की कोचिंग और अस्पताल पर सील होने का खतरा बढ़ गया है।
- Written By: अमन मौर्या
खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआर (फोटो सोर्स- आईएएनएस)
Khan Sir Anticipatory Bail: पटना में कोचिंग सेंटर पर हुए विवाद मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस बीच पटना पुलिस खान सर की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की एक विशेष टीम खान सर की गिरफ्तारी के लिए दौड़ रही है। वहीं इस बीच खान सर की तरफ से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई, जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई।
कोर्ट में फैसला सुरक्षित
फैसल खान उर्फ खान सर के वकील ने पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। दोपहर 12:30 बजे कोर्ट ने सुनवाई की लेकिन फैसला नहीं दिया है। खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआर ने कहा कि ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर और अन्य लोगों पर खान सर के स्टाफ ने केस दर्ज कराया है। इसके बाद खान सर पर भी केस दर्ज हुआ है।
Patna, Bihar: On the legal proceedings in the case registered against educator Faisal Khan alias Khan Sir in connection with the recent clash and firing incident at his coaching centre, Advocate Arvind Kumar Mahawar, appearing for Khan Sir’s side, says, “The hearing has taken… pic.twitter.com/ozD5gIGWmj — IANS (@ians_india) June 8, 2026
सम्बंधित ख़बरें
हैवानियत की हद पार! पत्नी ने पति से करवाया 11 साल की बेटी का रेप, जबरदस्ती पैदा कराया बच्चा
अल्लाह की नेमत…महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर भी हैरान, बोले- यह दुर्लभ
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
पटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल, सदाकत आश्रम के बाहर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; देखें VIDEO
अरविंद कुमार महुआर ने कहा कि कोर्ट में सुनवाई हो चुकी है। आदेश सुरक्षित रख लिया गया है। आज या कल कोर्ट इस मामले में फैसला सुना सकता है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में विस्तृत सुनवाई मंगलवार को होगी।
मामूली झड़प से फायरिंग तक पहुंचा विवाद
बिहार की राजधानी पटना में 2-3 जून की रात कोचिंग सेंटर पर हुए हमले को लेकर खान सर की तरफ से की गई शिकायत के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक रौशन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। खान सर ने फायरिंग का दावा किया था, लेकिन रौशन आनंद की टीम द्वारा फायरिंग का विडियो जारी किए जाने के बाद पूरा मामला ही बदल गया।
वीडियो की जांच के निष्कर्षों और बरामद हथियारों के आधार पर पुलिस ने खान सर और दो अन्य लोगों के खिलाफ उकसाने और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसी मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें- खान सर की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग वीडियो वायरल होने के बाद से ‘गुरुजी’ गायब, पटना पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
कोचिंग-अस्पताल पर खतरा
फायरिंग मामले में विवादों में आने के बाद खान सर मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। एक तरफ अस्पताल और कोचिंग सेंटर सील होने का खतरा बना हुआ है, वहीं खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पुलिस ने सुरक्षा मानकों को लेकर खान सर के कोचिंग और अस्पताल को नोटिस जारी किया है। अगर तय समय में सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं किया जाता है तो कार्रवाई हो सकती है।
