Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Katihar Road Accident: ट्रैक्टर में जा घुसी बारातियों से भरी स्कॉर्पियो, 8 लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम, 2 गंभीर रूप से घायल

कटिहार के एसपी वैभव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पोठिया थाना अंतर्गत समेली में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हैं। हादसा स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर में टक्कर होने से हुआ।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: May 06, 2025 | 07:00 AM

कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के एसएच 77 सड़क पर चांदपुर हनुमान मंदिर के पास सोमवार की रात ट्रैक्टर और बारातियों से भरी स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया।

कटिहार के एसपी वैभव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पोठिया थाना अंतर्गत समेली में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हैं। हादसा स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर में टक्कर होने से हुआ। प्रत्यक्षदर्शी फलका जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार मंडल ने घटना के बारे में बताया कि 10 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर ढिबरा बाजार बड़हरा कोठी जिला पूर्णिया से कुरसेला के निकट कोशकीपुर बारात जा रहे थे।

क्यों हुआ इतना भीषण हादसा?

चांदपुर पश्चिमी पंचायत के चांदपुर चौक के पास मकई का ढेर देख स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया और आगे मकई लदे ट्रैक्टर से जा टकराई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को रेफर कर दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

पटना के बिहटा में ट्रक से टक्कर में ऑटो के उड़े परखच्चे, 5 लोगों की दर्दनाक मौत; तीन घायल

लैंड फॉर जॉब केस में रोजाना होगी सुनवाई, कोर्ट ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को लेकर ये कहा

जमीन के बदले नौकरी मामले में दिल्ली कोर्ट में आज सुनवाई, लालू परिवार पर चलेगा मुकदमा

मोतिहारी में रूह कंपा देने वाली वारदात: एक तरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत

घटना को लेकर समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. मुकेश ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों उदय कुमार (25 वर्ष) पुत्र रविन्द्र मंडल व अभिषेक कुमार (26 वर्ष) पुत्र सिकलाल मंडल को गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया है।

’15 दिन में निकाह है…किसी को पता नहीं चलेगा,’ भाई ने सगी बहन के साथ किया गंदा काम, अम्मी-अब्बू ने कराया चुप फिर ऐसे खुला राज

जुटाई जा रही मारे गए लोगों की जानकारी

एसडीपीओ 2 धर्मेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित थाने की पुलिस को घटनास्थल पर भेज दिया गया है तथा अस्पताल में भी पुलिस की तैनाती कर दी गई है। घटना में मारे गए लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

Katihar road accident scorpio crashes into tractor 8 dead 2 injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2025 | 07:00 AM

Topics:  

  • Bihar News
  • Katihar
  • Road Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.