JMM ने इंडिया ब्लॉक से नाता तोड़ा, 6 सीटों पर अकेले लड़ेगी बिहार चुनाव, बोले- ‘हमें धोखा मिला’
Bihar Election: झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो ने बिहार चुनाव में महागठबंधन से नाता तोड़ने का ऐलान किया है। सीटों का आवंटन न होने के कारण पार्टी स्वतंत्र रूप से अपने उम्मीदवार उतारेगी।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव, फोटो- सोशल मीडिया
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के बीच जारी तकरार अब टूट की ओर पहुंच गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा, जो झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी है, उसने शनिवार को गठबंधन से नाता तोड़ते हुए छह सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि उन्हें सीटें आवंटित नहीं की गईं।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी महागठबंधन में चल रही तकरार के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गठबंधन से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है। झारखंड में सत्तारूढ़ इस पार्टी ने शनिवार को यह घोषणा की कि वह बिहार विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी और छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
क्या बोले झामुमो नेता
झामुमो महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने महागठबंधन से सीटों की मांग की थी, लेकिन उन्हें सीटें आवंटित नहीं की गईं, जिसके कारण पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। JMM नेता मनोज पांडे ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा, “… वार्ता हुई, हमें भरोसा दिलाया गया कि हमारे जनाधार के अनुसार हमें सीट दी जाएगी लेकिन अंतत: हमें धोखा मिला।
सम्बंधित ख़बरें
छात्र नेता से सांसद का चुनाव लड़ने तक, जानें कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो; क्यों हो रही सोनम वांगचुक से तुलना?
बच्चों को न्याय मिलेगा…JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर चल रहे आंदोलन पर बोले CM सोरेन
Bihar By Election: बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न; 34.30% मतदान 3 अगस्त को होगी वोटो की गिनती
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
इन 6 सीटों पर होगा JMM का मुकाबला
झामुमो ने जिन छह विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है, वे हैं- चकाई, धमदाहा, कटोरिया (एसटी), मनिहारी (एसटी), जमुई और पीरपैंती। भट्टाचार्य ने बताया कि इन सभी सीटों पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा। जबकि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव 6 नवंबर और 11 नवंबर को होंगे और मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
झारखंड में राजद को दिया था ‘सम्मानजनक हिस्सा’
JMM ने याद दिलाया कि झारखंड चुनाव में उन्होंने अपने गठबंधन सहयोगियों- कांग्रेस, राजद, भाकपा (माले) एल- को “सम्मानजनक हिस्सा” दिया था। भट्टाचार्य ने कहा कि उन्होंने बिहार चुनाव में भी JMM के लिए सम्मानजनक सीटों की उम्मीद की थी। उन्होंने 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव का उदाहरण दिया, जहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को सात सीटें दी गईं थीं, बावजूद इसके कि राजद केवल एक चतरा सीट ही जीत पाई।
#WATCH | रांची: बिहार विधानसभा चुनाव में JMM द्वारा 6 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान पर JMM नेता मनोज पांडे ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा, “… वार्ता हुई, हमें भरोसा दिलाया गया कि हमारे जनाधार के अनुसार हमें सीट दी जाएगी लेकिन अंतत: हमें धोखा मिला। कोई सीट बटवारे पर घोषणा… pic.twitter.com/44IAPBqjhd — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2025
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि JMM ने गठबंधन धर्म निभाते हुए झारखंड में राजद के एक विधायक को पांच साल के लिए मंत्री बनाया था। यहां तक कि 2024 के चुनाव में भी, JMM ने राजद को झारखंड की पांच प्रतिशत सीटें (यानी छह सीटें) दी थीं।
हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार, महागठबंधन को चेतावनी
झामुमो ने बिहार चुनाव के लिए अपनी 20 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है, जिसका नेतृत्व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। भट्टाचार्य ने कहा कि झामुमो मजबूती से चुनाव लड़ना जानता है, खासकर भाजपा के खिलाफ।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनावी रणनीति में उलझन! इंडिया गठबंधन की 8 सीटों पर आंतरिक घमासान, किसकी होगी जीत?
महागठबंधन को भारी नुकसान होगा: JMM
उन्होंने गठबंधन सहयोगियों को यह भी चेतावनी दी कि, “बिहार में कई सीटें ऐसी हैं जहां अगर हम उनकी मदद नहीं करते हैं और हमारे नेता प्रचार नहीं करते हैं, तो इससे महागठबंधन को भारी नुकसान होगा”। JMM ने कहा कि वे गठबंधन सहयोगियों के बीच किसी भी तरह का भ्रम नहीं चाहते हैं, क्योंकि इससे दूसरों को फायदा उठाने का मौका मिल सकता है।
