सीट बंटवारे के बाद जीतन राम मांझी ने दी पहली प्रतिक्रिया, बोले- आलाकमान का फैसला स्वीकार
Bihar Election के लिए एनडीए में सीट बंटवारे की तस्वीर साफ हो गई है। इस समझौते के तहत, भाजपा और जदयू दोनों बराबर 101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। सीटें फाइनल होनेके बाद जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
जीतन राम मांझी, फोटो- सोशल मीडिया
Bihar Assembly elections 2025: भाजपा और जदयू के साथ ही चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं, जबकि उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को 6-6 सीटों पर सहमति व्यक्त करनी पड़ी है। केंद्रीय मंत्री और ‘हम’ प्रमुख जीतन राम मांझी ने इस फैसले को आलाकमान का निर्णय बताते हुए बिना किसी शिकायत के स्वीकार कर लिया है।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली और पटना में कई दौर की गहन बैठकें चलीं, जिसके बाद सीट शेयरिंग पर अंतिम मुहर लगी। गठबंधन के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की।
जदयू और भाजपा बराबरी पर
इस बंटवारे की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नीतीश कुमार की पार्टी जदयू अब सीटों की संख्या के मामले में भाजपा के बराबर खड़ी हो गई है। एनडीए के सभी घटक दलों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीट वितरण पूर्ण होने का दावा किया है और एकजुट होकर नीतीश कुमार को प्रचंड बहुमत के साथ फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Son Kills Father: पिता से झगड़ा बना मौत की वजह, बेटे ने किया दिल दहला देने वाला कांड
भरत तिवारी के खिलाफ केस जुटा रही पुलिस, श्राद्धकर्म खत्म होते ही तेज की जांच, देश भर में शुरू हस्ताक्षर अभियान
सीटों का आधिकारिक वितरण
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीटों के बंटवारे की घोषणा करते हुए जानकारी दी कि जदयू और भाजपा दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
सहयोगी दलों को आवंटित सीटें इस प्रकार हैं:
• लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): 29 सीटें
• राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम): 6 सीटें
• हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम): 6 सीटें
मांझी ने स्वीकारा आलाकमान का फैसला
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को केवल छह सीटें मिलने के बावजूद, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस फैसले पर कोई नाराजगी नहीं जताई है। मांझी ने कहा कि जब हमें संसद में सिर्फ एक सीट दी गई थी, तब भी हम नाराज नहीं थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि छह सीटें मिली हैं तो यह आलाकमान का फैसला है, जिसे हम स्वीकार करते हैं और हमें कोई शिकायत नहीं है।
यह भी पढ़ें: महागठबंधन में ‘ऑल इज वेल’: राजद ने सोमवार को सीट बंटवारे की घोषणा का दावा, भाई वीरेंद्र ने क्या कहा?
भाजपा ने शांतिपूर्ण समझौते की सराहना की
भाजपा प्रवक्ता पंकज सिंह ने एनडीए में शांतिपूर्ण ढंग से हुए सीट बंटवारे पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी तरह से तैयार है और 14 नवंबर को एक बार फिर से एनडीए सरकार होगी। पंकज सिंह ने सहयोगी दलों के बीच बने आपसी सामंजस्य की प्रशंसा की, जिससे बिहार के पक्ष में एक सकारात्मक परिणाम आया है।
