एनडीए के सीट बंटवारे का ऐलान: BJP-JDU बराबर...चिराग को 29 सीटें, मांझी के साथ हो गया 'खेला'

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू और बीजेपी ने 101-101 सीटें अपने पास बरकरार रखी हैं। वहीं, चिराग को 29 सीटें मिली हैं।
nda-seat-sharing-announced-bjp-jdu-equal-chirag-gets-29-seats
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Published on
Updated on

NDA Seat Sharing Announced: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू और बीजेपी ने 101-101 सीटें अपने पास बरकरार रखी हैं। चिराग पासवान की एलजेपी (R) को 29 सीटें मिली हैं। उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह सीटें और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को छह सीटें मिली हैं। एनडीए के भीतर कई दौर की बैठकों के बाद यह फॉर्मूला तय हुआ है।

एनडीए सीट बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा किसी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं, बल्कि गठबंधन नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए की गई। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य नेताओं ने रविवार को सीट बंटवारे के आंकड़े ट्वीट किए।

विनोद तावड़े ने दी जानकारी

बिहार में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए सीट बंटवारे की जानकारी दी है। उन्होंने आकड़ों के साथ पोस्ट के अंत में यह भी लिखा है कि एनडीए के सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है। सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से NDA सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं।

जारी होगी उम्मीदवारों की सूची

बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद, घटक दलों की ओर से उम्मीदवारों की सूची सामने आनी शुरू हो जाएगी। भाजपा ने अपनी उम्मीदवारों की सूची लगभग तय कर ली है और रविवार शाम दिल्ली में होने वाली पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी।

मांझी के साथ कर दिया गया खेला!

चिराग पासवान 40 सीटों की मांग कर रहे थे उन्हें 29 सीटें मिली है। लेकिन जीतन राम मांझी के साथ खेला हो गया है। उनकी 15 सीटों की मांग को सिरे से दरकिनार करते हुए महज 6 सीटें दी गई हैं। इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा को भी 6 सीटें मिली हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। लोजपा (रामविलास) ने भी कल घोषणा की थी कि एनडीए में सीटों के बंटवारे पर सहमति बनने के बाद चिराग पासवान उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे। इसलिए, उम्मीद है कि उम्मीदवारों की सूची कल से सामने आनी शुरू हो जाएगी।

बीजेपी-जेडीयू में कोई बड़ा नहीं

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि नीतीश कुमार की जदयू भाजपा से एक सीट ज़्यादा जीतेगी। हालांकि, दोनों दलों ने बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दोनों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि गठबंधन में फिलहाल कोई छोटा या बड़ा भाई नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com