डीएम से कहकर चुनाव जितवाया, 2700 वोट से हार रहे थे उम्मीदवार, जीतन राम मांझी ने दिया बयान, मचा बवाल
Jitan Ram Manjhi: बिहार चुनाव में धांधली के आरोपों के बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मांझी चुनाव में हार रहे उम्मीदवार को डीएम की मदद से जिताने का दावा कर रहे।
- Written By: रंजन कुमार
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी। इमेज-सोशल मीडिया
Jitan Ram Manjhi Viral Video: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री यह कहते सुनाई दे रहे कि 2020 में 2600 वोट से हार रहे उम्मीदवार को डीएम से कहकर जीतवाए थे। इस बार 1600 वोट से हारे, लेकिन हमें बताया नहीं गया। मांझी ने तत्कालीन डीएम का भी जिक्र किया, जो अभी त्रिपुरा में पदस्थ हैं। सार्वजनिक मंच से मगही भाषा में दिए इस बयान के बाद चुनावी व्यवस्था पर बहस तेज हो गई है। विपक्ष पहले से सरकार पर धांधली का आरोप लगा रहा है। वहीं, मांझी ने वायरल हो रहे वीडियो में छेड़छाड़ की बात कही है।
वायरल वीडियो के अनुसार गया जिले के बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड में कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सभा में उक्त बातें कही हैं। अम बात है कि 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष लगातार वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगा रहा है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री का ताजा बयान राजनीतिक गलियारों में नई बहस को जन्म दे रहा है। राजद ने मांझी के इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा-ये भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी हैं। जो खुले मंच से चुनाव नतीजों में हेराफेरी, मशीनरी और धांधली से चुनाव जितने का शाही फॉर्मूला बता रहे हैं।
भांडा अवश्य फूटेगा: राजद
राजद ने यह भी लिखा कि जीतन राम मांझी इस बार 2025 चुनाव में टिकारी विधानसभा क्षेत्र का चुनाव हारने तथा पिछला कारनामा ना दोहरा पाने पर अफसोस जता रहे हैं। कहां है चुनाव आयोग? क्या यह है लोकतंत्र? राजद ने लिखा, तुम्हारा भांडा अवश्य फूटेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Cabinet Expansion: 7 मई को सम्राट का कैबिनेट विस्तार, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम समेत ये बड़े नेता
Pune BJP Celebration: पुणे में भाजपा का सादगीपूर्ण जश्न, चुनावी जीत पर भारत माता पूजन
तीन राज्यों में जीत पर नागपुर BJP में जश्न, ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ; ढोल-ताशों और आतिशबाजी से गूंजा शहर
केरल में जला ‘लालू का लालटेन’, जीत हासिल करने में कामयाब रहा RJD का इकलौता उम्मीदवार, जानिए कौन हैं PK प्रवीण?
मेरे एक विडियो के साथ छेडछाड कर वायरल करने वाले कुछ लोगों को लगता है कि मुसहर के लाल को बदनाम कर देंगें।
ऐसे लोगों को मैं बता देना चाहता हूँ कि अब मुसहर के बेटे को कोई ना तो अपमानित कर सकता है ना ही बेवक़ूफ़ बना सकता है।
“आसमान पर थूकने वालों तुम यह भूल रहे हो कि आसमान पर फेंका… — Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) December 18, 2025
वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर किया गया वायरल: जीतन राम मांझी
वायरल वीडियो पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का रिएक्शन भी आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-मेरे एक वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर वायरल करने वाले कुछ लोगों को लगता है कि मुसहर के लाल को बदनाम कर देंगे। उनको मैं बता देना चाहता हूं कि अब मुसहर के बेटे को कोई ना तो अपमानित कर सकता है, ना बेवकूफ बना सकता है। आसमान पर थूकने वालों, तुम यह भूल रहे हो कि आसमान पर फेंका हुआ थूक तुम्हारे मुंह पर ही गिरेगा। अब मांझी ब्रांड हो चुका है, किसी से डरने वाला नहीं।
वोट चोरी अलर्ट – केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का कहना है कि वे 2700 वोटों से हार रहे थे। लेकिन किन्हीं IAS अभिषेक सिंह ने उन्हें जिता दिया। कितने वोटों की चोरी की, किसने कराई, सब खुद ही बता रहे। खुला खेल फर्रुखाबादी। pic.twitter.com/HTzrYWloG2 — Krishna Kant (@kkjourno) December 18, 2025
यह भी पढ़ें: ‘बाबरी बनाकर उन्माद फैलाना गलत…’, मस्जिद की नींव रखने पर मोदी के मंत्री का बड़ा बयान
हमने नहीं सुना: हम
वायरल वीडियो पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) (HAM(S) के गया जिलाध्यक्ष नारायण मांझी ने कहा कि इस तरह का वीडियो वायरल हो रहा है, यह हमें बताया गया है, लेकिन हमने सुना नहीं है। सुनने के बाद कुछ बोल पाएंगे। बता दें, मांझी की पार्टी है।
