अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद फिर बिगड़ी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत, बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रवाना

Jitan Ram Manjhi Health: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत फिर बिगड़ गई। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना से दिल्ली ले जाया गया है।
jitan ram manjhi heath updates
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगड़ीसौजन्य-IANS
Published on
Updated on

Jitan Ram Manjhi Delhi Airport: बिहार के केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी की तबीयत फिर बिगड़ गई है। बुधवार को उन्हें प्राइवेट अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। लेकिन उसी रात अचानक उनकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई।

डॉक्टरों ने उनके परिवार को जीतन राम मांझी को दिल्ली ले जाने की सलाह दी। डॉक्टर्स की सलाह मानते हुए उनका परिवार उन्हें लेकर आज यानी 9 सप्टेंबर गुरुवार को दिल्ली रवाना हुआ।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगड़ी

उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर उनकी पार्टी में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है। दिल्ली पहुंचने के बाद स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज कराया जाएगा। फिलहाल, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बेहतर इलाज के लिए पटना से दिल्ली रवाना हो गए हैं।

दिल्ली में कराया जाएगा इलाज

बुधवार को अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटने के कुछ ही घंटों बाद देर रात अचानक उनका स्वास्थ्य दोबारा खराब हो गया। डॉक्टरों की सलाह के बाद मांझी अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इस खबर के सामने आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में चिंता की लहर दौड़ गई है। फिलहाल दिल्ली में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका आगे का इलाज और स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी।

जीतन राम मांझी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एयरपोर्ट पर जीतन मांझी व्हीलचेयर पर बैठकर अंदर गए। एयरपोर्ट पर मांझी जी को चलने-फिरने में भी दिक्कत हो रही है, जो तस्वीरों में साफ दिख रहा है।

जीतन राम मांझी का शुगर लेवल बढ़ गया था और उन्हें वायरल बुखार भी था। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन, उनकी बहू, उनकी बेटी और जितेंद्र मांझी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

jitan ram manjhi heath updates
पाकिस्तान को धूल चटाने वाले अभिनंदन वर्धमान ने छोड़ी वायुसेना, अर्ली रिटायरमेंट का ऐलान, अब करेंगे ये काम

समर्थकों ने राहत की सांस ली

जीतन मांझी की बिगड़ती सेहत को लेकर गया जिले में समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता थी। उनके निजी सहायक द्वारा स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। फिलहाल, केंद्रीय मंत्री की सेहत स्थिर बताई जा रही है और वे दिल्ली में अपनी तय बैठकों में शामिल होंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com