बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार जन सुराज, जानें क्यों गांधी जयंती के दिन ही पार्टी लॉन्च कर रहे प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने जन सुराज को राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए 2 अक्टूबर का दिन चुना है। जिसके लिए बिहार की राजधानी पटना में जन सुराज अभियान के दौरान पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के जिन जन सुराज एक राजनीतिक पार्टी बन जाएगा।
- Written By: शुभम पाठक
प्रशांत किशोर (सोर्स:- सोशल मीडिया)
पटना: देश के राजनीतिक रणनीतिकार माने जाने वाले प्रशांत किशोर अब चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार है। इसलिए तो बिहार भ्रमण के बाद प्रशांत किशोर ने एक बड़ा ऐलान किया है। एक अभियान की तरह शुरू हुई जन सुराज अब एक राजनीतिक पार्टी बनने जा रही है। प्रशांत किशोर ने अब जन सुराज को एक राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है।
प्रशांत किशोर के इस ऐलान में रोचक बात ये है कि उन्होने जन सुराज को राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए 2 अक्टूबर का दिन चुना है। जिसके लिए बिहार की राजधानी पटना में जन सुराज अभियान के दौरान पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के जिन जन सुराज एक राजनीतिक पार्टी बन जाएगा। इसके साथ ही किशोर ने आने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने का भरोसा भी जताया है।
प्रशांत किशोर का ऐलान
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में जन सुराज अभियान के दौरान पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की आधारशिला 2 अक्टूबर को रखी जाएगी। किशोर ने ऐलान किया कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पूरे दमखम के साथ लड़ने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
इस राज्य में EV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, महिलाओं को मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी, टैक्स में भी बड़ा फायदा
बिहार के 19 साल के लड़के ने कर दिया कमाल, 11 लाख लगाकर बना डाला ऐसा AI, Google-OpenAI से हो रही तुलना
ये भी पढ़ें:-आज से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, बजट के साथ इन मुद्दों पर गूंजेगा सदन
इसके साथ ही उन्होने आगे कहा कि जन सुराज इसके साथ उनकी पार्टी की शुरुआत एक लाख से अधिक लोगों के पदाधिकारियों के साथ होगी। इसके साथ ही चुनाव रणनीतिकार ने यह भी बताया कि वह पार्टी का नेतृत्व करेंगे। इन नेताओं को उनके संबंधित विधानसभा क्षेत्रों से चुना जाएगा।
कर्पूरी ठाकुर की पोती ने थामा जन सुराज का दामन
आने वाले विधानसभा चुनाव को मद्देनजर जन सुराज में अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। पटना में आयोजित इस बैठक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पोती डॉ. जागृति समेत तीन बड़े नाम भी उनके जन सुराज अभियान में शामिल हुए।
इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बक्सर से निर्दलीय उम्मीदवार आनंद मिश्रा भी पार्टी में शामिल हुए। वहीं उन्होंने प्रशांत किशोर के प्रयासों की सराहना की।
कैसी है जन सुराज की तैयारी
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जन सुराज पूरी तरह से तैयार है। पूरे बिहार में अभियान से जुड़े डेढ़ लाख से अधिक पदाधिकारियों की कुल 8 अलग-अलग राज्य स्तरीय बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में सभी पदाधिकारियों के साथ पार्टी के गठन की प्रक्रिया, उसका नेतृत्व, संविधान और पार्टी की प्राथमिकताएं तय की जानी हैं।
ये भी पढ़ें:-मकर और मीन के लिये उत्तम रहेगा सावन का दूसरा सोमवार, वृषभ-कन्या-धनु रहें सतर्क
मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए पहली बैठक 28 जुलाई को पटना में हुई थी। इस बैठक में सभी जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए थे। दूसरी बैठक 4 अगस्त को होगी, जिसमें जन सुराज से जुड़े सभी युवा पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
