‘अपने परिवार के लिए नहीं, बिहार के लिए काम किया’, बिहार चुनाव से ठीक पहले CM नीतीश का भावुक संदेश
CM Nitish Kumar Post: सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो संदेश जारी कर 'डबल इंजन' सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि अब बिहारी कहलाना अपमान नहीं, सम्मान की बात है और महिला सशक्तिकरण उनका फोकस रहा है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
CM नीतीश कुमार। फोटो- सोशल मीडिया
Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को एक्स पर एक खास वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने दावा किया कि सत्ता मिलने पर ‘बिहारी’ शब्द अपमानजनक था, लेकिन अब यह सम्मान की बात है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और समाज के हर वर्ग के लिए काम करने का दावा किया है।
बिहार में सभी राजनीतिक पार्टियों का चुनाव प्रचार जोरों पर है। रैलियों और सभाओं के अलावा, नेता मतदाताओं तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया का भी खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी क्रम में, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के मतदाताओं के लिए यह वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्होंने बिहार को अपनी सत्ता सौंपने के बाद अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया है, बल्कि बिहार को अपमान की स्थिति से बाहर निकाला है।
अपमान से सम्मान तक: बदल गया ‘बिहारी’ शब्द का अर्थ
नीतीश कुमार ने अपने संदेश में पुरानी स्थिति को याद करते हुए कहा कि जब उन्हें पहली बार बिहार की सत्ता मिली थी, तब ‘बिहारी’ शब्द अपमानजनक माना जाता था। उन्होंने दावा किया कि तब से वह लगातार राज्य की सेवा के लिए मेहनत कर रहे हैं। सीएम ने अब गर्व से कहा है, “बिहारी कहलाना अब अपमान नहीं, बल्कि सम्मान है”। उन्होंने अपनी ‘डबल इंजन’ सरकार की भी सराहना की, जिसने उनके अनुसार जाति या धर्म से ऊपर उठकर समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर; बीजेपी नेता के भांजे का हत्यारा सोनू यादव ढेर, मामूली विवाद में की थी हत्या
नीतीश कुमार का बदला पता: 20 साल बाद छोड़ा ‘एक अणे मार्ग’, अब लालू-राबड़ी के पड़ोसी बने पूर्व मुख्यमंत्री
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
3 मई या 6 मई को होगा बिहार कैबिनेट विस्तार; बंगाल चुनाव से जुड़ा है खास कनेक्शन, जानें क्या होगा नया फॉर्मूला
महिला सशक्तिकरण और विकास के दावे
मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण को अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने राज्य की महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। सीएम नीतीश कुमार के अनुसार, उनकी सरकार ने महिलाओं को पूरी तरह से आत्मनिर्भर बना दिया है, जिससे वे अब अपने परिवार और बच्चों के लिए काम कर सकती हैं।
प्रिय प्रदेशवासियो, आइए मिलकर बनाएं नया बिहार।@NitishKumar #Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited #25Se30FirSeNitish pic.twitter.com/XxTqqVaWTp — Janata Dal (United) (@Jduonline) November 1, 2025
उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हुए सुधारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, कृषि और युवाओं के लिए रोजगार की स्थिति में काफी सुधार किया है।
यह भी पढ़ें: मोकामा मर्डर में नया मोड़: दुलारचंद यादव की मौत गोली से नहीं अंदरूनी चोट से हुई, PM डॉक्टर का खुलासा
मतदाताओं से वोट की अपील
वीडियो संदेश के अंत में, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से 6 और 11 नवंबर को NDA गठबंधन को वोट देने का आग्रह किया। बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 और 8 नवंबर को होने हैं और वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
