Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘इसके हसबैंड जेल गए तो वाइफ को बना दिया’, सदन में नीतीश ने कराई लालू की ‘एंट्री’; राबड़ी देवी से हुई तीखी नोंक-झोंक

बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसी चर्चा है कि चुनाव से पहले पहले यह अंतिम विधानसभा सत्र चल रहा है। आगे चुनाव को देखते हुए जेडीयू और आरजेडी के बीच सदन के अंदर राजनीतिक जंग छिड़ी हुई है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Mar 07, 2025 | 03:32 PM

नीतीश कुमार और राबड़ी देवी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटनाः बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसी चर्चा है कि चुनाव से पहले पहले यह अंतिम विधानसभा सत्र चल रहा है। आगे चुनाव को देखते हुए जेडीयू और आरजेडी के बीच सदन के अंदर राजनीतिक जंग छिड़ी हुई है। नीतीश कुमार हर दिन अपने पूर्व मित्र लालू प्रसाद यादव की सदन में एंट्री करवा देते हैं। जेडीयू और भाजपा लालू प्रसाद यादव पर हमलावर है, जबकि वह एक्टिव पॉलिटिक्स में नहीं है। वहीं तेजस्वी व आरजेडी की तरफ से नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर हमले किए जाते हैं।

बिहार सदन के अंदर आज फिर राबड़ी देवी और नीतीश कुमार में तीखी नोंक-झोंक हो गई। बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान सीएम कुमार ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए राबड़ी देवी पर भड़क गए। नीतीश ने राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘इसके हसबैंड (लालू यादव) जेल गए तो, अपनी वाइफ को (मुख्यमंत्री) बना दिया।’ सदन के अंदर सीएम नीतीश की आरजेडी की महिला एमएलसी से तीखी नोंकझोंक भी हुई।

बिहार विधान भवन के उच्च सदन में शुक्रवार को प्रश्नकाल शुरू हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सदन में विपक्ष की नेता व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं।

आरजेडी की एमएलसी उर्मिला ठाकुर जब महिलाओं के मुद्दे पर सवाल कर रही थीं, तो सीएम नीतीश अपनी सीट से खड़े हो गए। सीएम ने गुस्से में कहा कि हमने महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है। विपक्ष की ओर इशारा करते हुए वे बोले, ‘इनको कुछ मालूम भी है। इन लोगों ने आज तक तो महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया।’ इसी दौरान नीतीश ने राबड़ी देवी पर भी हमला बोल दिया।

बिहार की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नीतीश के बयान का एमएलसी सुनील कुमार ने विरोध किया। उन्होंने सभापति से नीतीश कुमार के बयान को सदन की कार्यवाही से बाहर निकाले की मांग की और प्रदर्शन किया। हालांकि उनकी मांग खारिज कर दी गई।

इससे पहले सीएम नीतीश कुमार बीते मंगलवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव पर गुस्सा हो गए थे। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से बच्चा कह दिया था। साथ ही कहा कि उनके पिता (लालू यादव) को हमने ही मुख्यमंत्री बनाया था। इसके जवाब बाद में तेजस्वी यादव ने देते हुए कहा कि 2 बार हमने नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री बनवाया है।

Heated debate between nitish kumar and rabri devi in assembly

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 07, 2025 | 03:32 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Nitish Kumar
  • Rabri Devi

सम्बंधित ख़बरें

1

अमृतसर से पूर्णिया जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस में लगी आग, फ्लोर पर दिखी बीड़ी-माचिस

2

‘सौ शहाबुद्दीन भी आ जाएं तो…’, लालू परिवार पर अमित शाह का हमला; बोले- ओसामा को जीतने नहीं देंगे

3

‘बिहार को लालटेन की जरूरत नहीं, ये घोटाले में जमानत पर हैं’, लालू परिवार पर हमलावर हुए पीएम मोदी

4

नवभारत विशेष: बिहार चुनाव में महिला वोटों के लिए महाभारत, वायदे बड़े लेकिन टिकट नहीं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.