Pappu Yadav on Nalanda Stampede: बिहार के नालंदा में 31 मार्च को शारदा माता मंदिर में हुई भगदड़ और बच्ची हत्याकांड पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने राज्य सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है और नालंदा की घटना केवल व्यक्तिगत त्रासदी नहीं बल्कि समाज और व्यवस्थापकों की विफलता को दिखाती है। यादव ने मंदिर व्यवस्थापक और समाज को दोषी ठहराया और कहा कि पूर्व में जहानाबाद जैसी जगहों में भी भगदड़ और सुरक्षा की कमी के कारण दुखद घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने बढ़ती हिंसा, नशे और अपराध प्रवृत्ति पर चिंता जताई और बताया कि महिलाएं और बच्चियां अब सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने सरकार से दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने, एसपीडी ट्रायल कर फांसी की सजा देने, और संबंधित थाने के अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग की। यादव ने कहा कि यह मामला नालंदा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाता है।