Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gopal Khemka Murder Case: पटना में एनकाउंटर, हत्या के लिए हथियार देने वाला ढेर

Gopal Khemka Murder Case: गोपाल खेमका हत्याकांड का दूसरा आरोपी विकास उर्फ ​​राजा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। आरोप है कि विकास उर्फ राजा ने ही हत्या के लिए हथियार उपलब्ध कराया था।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 08, 2025 | 11:15 AM

पटना में एनकाउंटर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gopal Khemka Murder Case: बिहार के व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड का दूसरा आरोपी विकास उर्फ ​​राजा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर उमेश को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को मालसलामी थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में विकास को मार गिराया है।

यह मुठभेड़ सुबह करीब 4:00 बजे एक ईंट भट्ठे के चैंबर के पास हुई। बताया जा रहा है कि विकास भी उमेश के साथ घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद था। इस मामले पर पटना एसएसपी थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें खेमका हत्याकांड से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलेंगे।

हत्या के लिए दिया था हथियार

जानकारी के मुताबिक विकास उर्फ राजा ने ही गोपाल खेमका की हत्या के लिए हथियार उपलब्ध कराया था। 29 वर्षीय राजा सुबह तड़के चार बजे के करीब मालसलामी थाने से 2 किलोमीटर पश्चिम पीर दमरिया घाट के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। बताया जा रहा है कि पुलिस उससे पूछताछ करने पहुंची थी तभी उसने फायरिंग कर दी।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर में शर्मनाक! मंदिर के गेट पर नशेड़ियों ने की आपत्तिजनक हरकत, वायरल वीडियो देख खौला श्रद्धालुओं का खून

सनातन कमजोर हुआ तो देश पर आएगा संकट! सीएम योगी ने फिर उठाया बांग्लादेश का मुद्दा- VIDEO

असदुद्दीन ओवैसी की खुली ललकार, हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ खोला मोर्चा; धार्मिक नफरत फैलाने का लगाया आरोप

जेल से जहन्नुम पहुंचा आतंकी अब्दुल रहमान, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरी कहानी?

बिहार के कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या से जुड़े एक संदिग्ध का पटना सिटी में मंगलवार तड़के 4 बजे एनकाउंटर कर दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ करने पहुंची थी। तभी उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। विकास उर्फ राजा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए NMCH भेज दिया गया है।… pic.twitter.com/nbUBs0sPms — Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) July 8, 2025

इसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। एनकाउंटर की सूचना पर सब-डिवीजन के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। मौके से 1 पिस्टल, गोली और खोखा बरामद किया गया है। राजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शूटर उमेश हुआ गिरफ्तार

बता दें कि व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने पटना के मालसलामी इलाके से शूटर उमेश कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गंगा किनारे से हथियार भी बरामद किए थे। उमेश ने पूछताछ में बताया कि वह पारिवारिक कारणों से जरूरतमंद था। उसने करीब एक लाख रुपये के लिए इस घटना को अंजाम दिया था।

उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी

वहीं, गिरफ्तार शूटर उमेश कुमार की निशानदेही पर एसटीएफ और पटना पुलिस ने कोतवाली थाने से सटे उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी की। फ्लैट नंबर 601 में छापेमारी की गई, जहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। उसके बाद अब यह मुठभेड़ हुई है।

मिल गया गोपाल खेमका का हत्यारा! शूटर-मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानिए किसने रची साजिश

बता दें कि शनिवार को शहर के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित पनास होटल के पास गोपाल खेमका को उस समय गोली मार दी गई थी, जब वे अपने अपार्टमेंट में कार से उतर रहे थे। हमलावर पहले से ही घात लगाए बैठे थे और मौका मिलते ही उन्होंने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद और पुरानी रंजिश हो सकती है।

Gopal khemka murder weapon supplier killed encounter in patna

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2025 | 11:01 AM

Topics:  

  • Bihar News
  • Crime News
  • Encounter
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.