Flipkart Fraud: ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से ठगी का खुलासा, पुलिस जांच में सामने आया पूरा खेल!
Delivery Boy Scam: बिहार के रोहतास जिले में ई-कंपनी फ्लिपकार्ट से सामान मंगवा कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कंपनी के डिलीवरी बॉय के साथ मिल कर महंगे सामान मांगते थे।
- Written By: वंदना शर्मा
गिरफ्तार हुए आरोपी (सोर्स सोशल मीडिया)
Flipkart Fraud: बिहार के रोहतास जिले में ई-कंपनी फ्लिपकार्ट से सामान मंगवा कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कंपनी के डिलीवरी बॉय के साथ मिल कर महंगे सामान मांगते थे। रिटर्न करने के समय पैकेट में नकली समान कर देते थे। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया और साथ ही उनके पास से कई महंगे और कीमती सामान बरामद किया गया है।
बड़ी कंपनियों के साथ धोखाधड़ी
बता दें कि यह मामला डेहरी इलाके का है। फ्लिपकार्ट के स्थानीय संचालक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस की टीम मामले की जांच करने में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को एक फ्रॉड रैकेट के बारे में पता चला। जो काफी लंबे समय से बड़ी कंपनियों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय के साथ मिलकर अपने प्लान को अंजाम दे रहा था। महंगे सामान मांग कर अपने पास रखते थे और रिटर्न के समय नकली सामान कंपनी को भेजते थे।
तकनीकों के आधार पर जांच करना शुरू
फ्लिपकार्ट कंपनी की तरफ से कई बार इस तरह की शिकायतें आई थी। इतना ही नहीं कंपनी को लगातार नुकहसानों का भी सामना करना पड़ रहा था, साथ ही वापस आए सामान में बार बार गड़बड़ी देखने में आ रही थी। जब पुलिस प्रशासन को इस मामले की जानकारी दी गई। तब पुलिस ने तकनीकों के आधार पर जांच करना शुरू किया। तो पूरे एक नेटवर्क का पता चला। बता दें कि जांच में पता चल है, कि समस्तीपुर जिले के कुछ डेहरी में रह कर इस साजिश को अंजाम दे रहे थे। यह भी पता चला है कि इस गैंग का संचालन बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
रोशन आनंद को मिली जमानत, 12 दिन बाद जेल से आएंगे बाहर, भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
खान सर ने कराई प्रिंस यादव की हत्या! तेज प्रताप यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बिहार सरकार से की ये मांग
संभाजीनगर: होटल रामा इंटरनेशनल से 67 लाख की फर्नीचर ठगी, चीन से घटिया माल; नागपुर व्यापारी पर केस दर्ज
नागपुर: मकान बिक्री और पेंशन के 23 लाख रूपए डकार गए जालसाज; फर्जी दस्तावेज थमाकर बुजुर्ग से बड़ी ठगी
सरगना सत्यकाम चौधरी को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सरगना सत्यकाम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह समस्तीपुर का रहने वाला है। सत्यकाम से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अमर राजा, चंदन कुमार, प्रदीप कुमार और हर्षल कुमार को भी अपनी गिरफ्त में लिया है। सभी आरोपियों ने बताया कि वों सब समस्तीपुर के ही रहने वाले है। पुलिस इन सभी आरोपियों से पूछताछ करने में लगी हुई है, जिससे यह पता लग सके कि इस फ्रॉड नेटवर्क का दायरा कितना बड़ा है और कितने लोग इस गैंग के बचे हुए है। साथ ही इस गिरोह ने कितनी कंपनियों के साथ धोखाधड़ी की है।
यह भी पढें: खान सर ने कराई प्रिंस यादव की हत्या! तेज प्रताप यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बिहार सरकार से की ये मांग
मिले गए सामान की जांच शुरू
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के पास से पुलिस ने बहुत सारा महंगा सामान अपने कब्जे में लिया है, जैसे कि- एक महंगा कैमरा, सात मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक कार शामिल है। पुलिस को आशंका है कि बरामद किया गया सामान इसी तरह ही जालसाजी करके हासिल किया गया हो सकता है। आरोपियों के पास से मिले गए सामान की जांच की जा रही है।
