Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Weather Update |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Nepal Violence |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बुरे फंसे तेजस्वी यादव! दरभंगा में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज, माई बहिन योजना से जुड़ा है मामला

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के 4 नेताओं पर दरभंगा में FIR दर्ज कराई गई है। 'माई बहिन योजना' के तहत चार नेताओं पर ठगी करने का आरोप लगाया गया है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Sep 16, 2025 | 12:50 PM

तेजस्वी यादव, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Fir Against Tejashwi Yadav:  बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाला एक नया मामला सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के चार नेताओं पर दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी सामने आई है कि यह मामला माई बहिन योजना के तहत महिलाओं से कथित रूप से 200 रुपये वसूली और उनके व्यक्तिगत दस्तावेजों के दुरुपयोग से जुड़ा हुआ है।

किसने दर्ज कराई एफआईआर?

वार्ड संख्या 7 की रहने वाली गुड़िया देवी नाम की महिला ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि माई बहिन योजना के नाम पर 2500 रुपये की सरकारी सहायता देने का झांसा दिया गया। इसके लिए उनसे और अन्य महिलाओं से 200 रुपये लिए गए। साथ ही, आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या और मोबाइल नंबर भी लिए गए, जिनका संभावित दुरुपयोग हुआ है।

किन नेताओं पर दर्ज हुई एफआईआर?

इस मामले में जिन नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें प्रमुख नाम हैं:

  • तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा
  • संजय यादव, राज्यसभा सांसद
  • ऋषि मिश्रा, पूर्व विधायक और राजद नेता
  • मस्कुर अहमद उस्मानी, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी

थाना प्रभारी ने की पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने एफआईआर की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अब इस मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

क्या है माई बहिन योजना?

माई बहिन योजना राष्ट्रीय जनता दल द्वारा घोषित एक प्रस्तावित योजना है, जिसे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले तेजस्वी यादव ने प्रचारित किया। इसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना बताया गया था। हालांकि अभी तक यह योजना सरकारी दस्तावेजों में विधिवत रूप से लागू नहीं हुई है, लेकिन इसके नाम पर कथित वसूली ने विवाद खड़ा कर दिया है।

राजनीतिक असर और संभावित कार्रवाई

यह मामला आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन सकता है, खासकर चुनावी माहौल में जब तेजस्वी यादव राज्यभर में अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। अगर आरोपों की पुष्टि होती है, तो यह महागठबंधन की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ आज से शुरू, बिहार के 11 जिलों में …

विपक्ष का रुख क्या होगा?

भाजपा और एनडीए के अन्य घटक इस मुद्दे को तेजस्वी यादव और महागठबंधन के खिलाफ हथियार बना सकते हैं। संभावना है कि आने वाले दिनों में विधानसभा और जनसभाओं में यह मामला उठेगा। अब देखना होगा कि तेजस्वी यादव या RJD इस मामले में क्या सफाई पेश करते हैं, और पुलिस की जांच किस दिशा में जाती है।

Fir against tejashwi yadav tejashwi yadav accused of fraud in mai behan yojana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 16, 2025 | 12:50 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • RJD Leader Tejashwi Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ आज से शुरू, बिहार के 11 जिलों में होगा जनसंवाद

2

PM मोदी ने पूर्णिया एयर पोर्ट का किया शुभारंभ, 40 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्याश

3

मंत्री जीवेश मिश्रा ने पत्रकार को पीटा! तेजस्वी यादव सिर पर उठा लिया थाना, FIR दर्ज-Video

4

JDU के किस नेता ने नीतीश से बार-बार मरवाई पलटी? पीएम मोदी के सामने बिहार सीएम ने किया खुलासा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.