Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Chhath Puja |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब 100 बख्तियार खिलजी भी आ जाएं, नालंदा विवि को कोई हाथ नहीं लगा सकता, बिहार में गरजे अमित शाह

Bihar Assembly Election 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नालंदा में जनसभा को संबोधित किया और कहा कि अब पीएम मोदी के शासन में 100 बख्तियार खिलजी भी नालंदा विवि को हाथ नहीं लगा सकते हैं।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Oct 25, 2025 | 06:34 PM

अमित शाह, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Amit Shah in Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खगड़िया और मुंगेर के बाद नालंदा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने विरासत के गौरव को वापस लाने और कानून व्यवस्था में सुधार पर बात की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के नालंदा पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों को बताया कि नालंदा की पावापुरी में ही 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी ने निर्वाण प्राप्त किया था। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय का जिक्र किया, जिसे कुमारगुप्त ने बनवाया था। शाह ने याद दिलाया कि 12वीं शताब्दी में बख्तियार खिलजी ने इस विश्वविद्यालय को जला दिया था।

नालंदा की विरासत और बख्तियार खिलजी का इतिहास

अमित शाह ने कहा कि जब बख्तियार खिलजी ने नालंदा विद्यापीठ जलाई, तब इसके पुस्तकालय से 6 माह तक पुस्तकों के जलने का धुआं उठता रहता था। उन्होंने कहा कि यह विनाश का काम बख्तियार खिलजी ने किया था, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से नालंदा विश्वविद्यालय बनाकर हमारे नालंदा की विरासत को गौरव देने का काम किया है।

विरासत और सुरक्षा पर एनडीए का संकल्प

केंद्रीय गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि यह एनडीए का शासन है, और अब 100 बख्तियार खिलजी भी आ जाएं, नालंदा विश्वविद्यालय को कोई हाथ नहीं लगा सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को दोहराया कि विकास भी, विरासत भी। उन्होंने यह भी बताया कि यहीं पर एआई (AI) और डेटा का नया युग शुरू किया जाने वाला है।
शाह ने बिहार के लिए औद्योगिक विकास की बात करते हुए कहा कि बिहार में अनेक बड़े कारखाने और एग्रो प्रोसेसिंग इंडस्ट्री लगाई जाएंगी, जो किसानों की आय बढ़ाएगी और औद्योगिक विकास भी सुनिश्चित करेंगी।

कानून-व्यवस्था और चुनाव

शाह ने बिहार में चुनाव के चरणों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि लालू और राबड़ी के जमाने में कानून-व्यवस्था इतनी गिर गई थी कि चुनाव 6-6 चरण में कराने पड़ते थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश के शासन में 6 चरण की जगह 2 चरण में चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार फिर एनडीए सरकार बनाने पर, अगली बार एक ही चरण में चुनाव होगा।

लालू यादव और राहुल बाबा को घुसपैठियों में अपना वोट बैंक दिखता है। राहुल बाबा, चाहे जितनी भी घुसपैठिया बचाओ रैली निकाल लो, आप घुसपैठियों को बचा नहीं सकते। pic.twitter.com/FTuLw81aRl — Amit Shah (@AmitShah) October 25, 2025

लालू के बेटे द्वारा कानून व्यवस्था पर उठाए गए सवालों पर जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि 2005 की तुलना में 2024 में हत्याओं में 20 प्रतिशत की कमी, डकैती की घटनाओं में 80 प्रतिशत की कमी और फिरौती की घटनाओं में 80 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने दावा किया कि 10 साल से बिहार में कोई नरसंहार नहीं हुआ है और बिहार अब सुरक्षित हुआ है।

जन कल्याण और परिवारवाद पर हमला

अमित शाह ने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने बिहार की 1.21 करोड़ जीविका दीदी के खातों में 10-10 हजार रुपए एक ही बटन दबाकर ट्रांसफर किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी के लिए 125 यूनिट बिजली फ्री की गई है। युवाओं को ग्रेजुएट होने के बाद 2 वर्ष तक 1 हजार रुपए भत्ता मिलेगा। विधवा पेंशन और बुढ़ापे का पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 किया गया। आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7 हजार से बढ़ाकर 9 हजार किया गया और ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय भी डबल कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: रामलला के दर्शन-आरती के समय और राग-भोग में बदलाव में बड़ा बदलाव, मंदिर जाने से पहले जानें ये अपडेट

उन्होंने परिवारवाद की राजनीति पर हमला करते हुए कहा कि लालू अपने बेटे को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया अपने बेटे को देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। उन्होंने अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि जो परिवार की राजनीति करते हैं, वे अपने बेटे-बेटियों के लिए सरकार चलाते हैं। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार भारत और बिहार के गरीबों के लिए सरकार चलाते हैं। अमित शाह ने बिहार की जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि वे बिहार को विकसित बिहार बनाकर रहेंगे।

 

Even if 100 bakhtiyar khiljis come no one can touch nalanda university says amit shah

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2025 | 06:34 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Bihar
  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Bihar Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

‘सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को चली’, खगड़िया रैली में अमित शाह ने बोला हमला, राहुल गांधी पर लगाए आरोप

2

पिता खलनायक तो बेटा नायक कैसे? तेजस्वी यादव के पोस्टर पर BJP और JDU का वार, मचा सियासी बवाल

3

बिहार चुनाव के बीच मोतिहारी में हथियारों का जखीरा बरामद, 200 पुलिसकर्मियों ने दंपति को किया गिरफ्तार

4

निशानेबाज: गहलोत ने कर दिया काम अपना, तेजस्वी, सहनी को दिखाया सपना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.