Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार के रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के दौरान कर्मचारी बफर के बीच फंसा, हादसे में हुई दर्दनाक मौत

पूर्व मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह की प्रणाली के लिए तय दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया होगा जिसके कारण यह ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना' हुई और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के रहने वाले अमर कुमार (25) के रूप में की गई है।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Nov 09, 2024 | 10:40 PM

रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के दौरान कर्मचारी की मौत (फोटो सोर्स - एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन की शंटिंग की कवायद के दौरान इंजन और एक कोच के बफर के बीच फंस जाने से एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। अधिकरियों ने यह जानकारी दी। बफर, ट्रेन के इंजन और कोच के दोनों सिरों पर लगा एक उपकरण है जो झटके से बचाता है। बफर को बोगियों के बीच टकराव के प्रभाव को कम करने के लिए तैयार किया जाता है।

पूर्व मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह की प्रणाली के लिए तय दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया होगा जिसके कारण यह ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’ हुई और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के रहने वाले अमर कुमार (25) के रूप में की गई है। कुमार के परिवार ने आरोप लगाया कि रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उनकी मौत हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस की शंटिंग चल रही थी। इंजन और एक कोच के बफर के बीच फंसने से कुमार की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – Gujarat Road Accident: गुजरात के बनासकांठा में तीन गाड़ियां एक साथ टकराई, 38 घायल

सम्बंधित ख़बरें

Indian Railway का ‘कवच’ अब और होगा मजबूत, गुजरात-MP रेल नेटवर्क के लिए सरकार ने मंजूर किए ₹398 करोड़

बेखौफ बदमाशों ने Bihar सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के ‘समधियाना’ में बरसाई गोलियां, मचा हड़कंप- देखिए VIDEO

छत्रपति संभाजीनगर: ट्रेनों की बढ़ी रफ्तार, नांदेड़ रेल मंडल की बड़ी उपलब्धि, समयपालन और गति में रिकॉर्ड सुधार

Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी

बफर के बीच फंसे हुए व्यक्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और कहा कि वे अधिकारियों को तब तक पोस्टमार्टम नहीं करने देंगे जब तक कि दोषी रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती। सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विवेक भूषण सूद के मौके पर पहुंचने और आक्रोशित परिजनों को समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

पूर्व मध्य रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना सुबह बरौनी स्टेशन पर हुई। चंद्रा ने कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और साथ ही चिंता का विषय भी है। ऐसी कवायद के दौरान तय दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया होगा।” चंद्रा ने कहा कि घटना की वजह जानने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं और जांच पूरी होने के बाद दोषी रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एजेंसी इनपुट के साथ।

यह भी पढ़ें – दिल्ली में खौफनाक वारदात, कनाडा वीजा न मिलने पर बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतारा

During shunting at a railway station in bihar an employee got stuck between buffers and died in accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2024 | 10:40 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Indian Railway

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.