Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निराश हुए पप्पू यादव! मंच पर नहीं मिली जगह तो सड़क पर लगा दी कुर्सी, खत्म हुई वोट अधिकार यात्रा

Bihar News: बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में ऐतिहासिक वोट अधिकार यात्रा खत्म हो गई है, लेकिन पप्पू यादव के हाथ अंतिम दिन भी निराशा लगी। मंच पर जगह नहीं मिली तो उन्होंने सड़क पर कुर्सी लगा दी।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Sep 01, 2025 | 05:22 PM

पप्पू यादव, राहुल गांधी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pappu Yadav News: पटना में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही वोट अधिकार यात्रा गांधी मैदान में जनसभा के बाद समाप्त हो गई। बिहार की सियासत में वोट अधिकार यात्रा के समापन के अवसर यह रैली कई मायनों में ऐतिहासिक रही। राजधानी पटना में हर राजद, कांग्रेस और झंडे नजर आए। लाखों की भीड़ तेजस्वी और राहुल को सुनने आई थी। वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर मंच पर जगह नहीं मिली। वह मंच से दूर कुर्सी लगाकर बैठे थे। इस दौरान उनके चेहरे पर निराशा दिख रही थी।

हालांकि पूर्णिया सासंद ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। शायद इसके पीछे की वजह राजद से मधुर होते रिश्ते हैं। वोट अधिकार यात्रा के मंच पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के बड़े नेता मौजूद थे, लेकिन पप्पू यादव को मंच पर चढ़ने की अनुमति नहीं मिली।

कुर्सी पर नजर आए पप्पू यादव

ऐसे में सांसद पप्पू यादव एक आम आदमी की तरह अपने समर्थकों के साथ सड़क पर कुर्सी पर नजर आए। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है, जब पप्पू यादव को महागठबंधन के मंच से दूर रखने की कोशिश की गई। इससे पहले पटना में महागठबंधन का एक मार्च था, तब राहुल गांधी और तेजस्वी जिस खुली ट्रक पर सवार थे उसपर पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को नहीं चढ़ने दिया गया था। उस बार फिर काफी फजीहत हुई थी। क्योंकि पप्पू यादव एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने अकेले दम पर भाजपा और राजद को बिहार में लोकसभा का चुनाव हराया था।

पप्पू यादव और तेजस्वी में अदावत बरकरार!

बिहार की राजनीति को करीब से जानने वालों का मानना है कि महागठबंधन के मंच पर पप्पू और कन्हैया जैसे नेताओं को जगह न मिल पाने की वजह राजद है। कथित तौर पर तेजस्वी यादव भविष्य में खुद के लिए राजनीतिक राइवल नहीं चाहते हैं। इसलिए दोनों नेताओं को मंच पर जगह नहीं मिलती है। हालांकि हाल की बात करें तो पप्पू यादव और कन्हैया को लेकर कांग्रेस व राजद में सहमति बन गई है। वोट अधिकार यात्रा के दौरान पप्पू यादव लालू प्रसाद यादव का पैर छुते नजर आए थे। इतना ही नहीं उन्हें तेजस्वी के साथ भी देखा गया था।

ये भी पढ़ें-महादेवपुरा के बाद मोदी की बारी? ‘एटम’ के बाद आने वाला है हाईड्रोजन बम, राहुल ने बढ़ाई BJP की टेंशन!

वोट अधिकार यात्रा से खत्म हुई थीं दूरियां

वोट अधिकार यात्रा जब पप्पू यादव के संसदीय क्षेत्र में पहुंची तो उन्हें मौका दिया गया था। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के समर्थन में नारे लगाए। साथ ही तेजस्वी को जन नायक बताते हुए बिहार का भविष्य बताया था। वहीं कन्हैया कुमार राजद के रणनीतिकार संजय यादव के साथ नजर आए थे। इतना ही वोट अधिकार यात्रा के दौरान कई बार तेजस्वी मौजूदगी में कन्हैया कुमार को भाषण देने का भी मौका मिला था। कांग्रेस नेताओं और राजद नेताओं के बीच इस मेल मिलाप के बाद कयास लगाए गए की दूरियां अब खत्म हो गई हैं, लेकिन अभी चुनाव बाकी है। गांधी मैदान पप्पू यादव को देखकर लगा कि सियासत में परमानेंट कुछ भी नहीं होता है।

Disappointment in pappu yadav on the last day of his vote rights yatra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2025 | 05:22 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Pappu Yadav
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

राहुल गांधी ने फिर की पप्पू यादव की अनदेखी! मंच पर नहीं मिली जगह, स्टेज के पीछे बैठे, VIDEO वायरल

2

महादेवपुरा के बाद मोदी की बारी? ‘एटम’ के बाद आने वाला है हाईड्रोजन बम, राहुल ने बढ़ाई BJP की टेंशन!

3

राहुल गांधी की यात्रा डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने रोकी, खड़गे ने दी चेतावनी; कहा-बदल रही सरकार

4

‘हम तो डूबे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे…’, राहुल गांधी पर अमित मालवीय ने कसा तंज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.