इंदौर: बीच सड़क महिला पर बेल्ट से हमला करने की कोशिश, विजय नगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Crime News: इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में सड़क पर हंगामा कर एक महिला पर बेल्ट से हमला करने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
Indore Vijay Nagar Police arrested a man after he allegedly created a public disturbance and attempted to assault a woman with a belt on a city road.
महिला से मारपीट करने वाला आरोपी (फोटो सोर्स - नवभारत)
Published on
Updated on

Indore Attempted Belt Assault on Woman: इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला के साथ सार्वजनिक स्थान पर दुर्व्यवहार और मारपीट करने का मामला सामने आया। आरोपी बीच सड़क पर हंगामा कर रहा था और महिला पर बेल्ट से हमला करने का प्रयास कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही विजय नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेश चटर्जी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि आरोपी और महिला के बीच पहले से विवाद चल रहा था, युवक महिला को पहले से जनता था और सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग कर रहा था और महिला को बेल्ट से मारने की कोशिश कर रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया, जिससे मौके पर स्थिति सामान्य हो सकी।

कोर्ट में पेश कर भेजा जाएगा जेल

थाना विजय नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढें:

महिलाओं की सुरक्षा पर पुलिस का सख्त संदेश

विजय नगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ अभद्रता, मारपीट, उत्पात मचाने या कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।इंदौर पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com