बाहुबली अनंत सिंह पर मोकामा में 60-70 राउंड फायरिंग, गैंगस्टर भाइयों के हमले में बचे पूर्व विधायक
बिहार से बड़ी खबर आ रही है, जहां चार के पूर्व विधायक व बाहुबली नेता अनंत सिंह पर गोली चली है। उनपर करीब 60 से 70 राउंड फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में भयावह सन्नाटा फैल गया।
- Written By: Saurabh Pal
अनंत सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
पटनाः बिहार से बड़ी खबर आ रही है, जहां चार के पूर्व विधायक व बाहुबली नेता अनंत सिंह पर गोली चली है। उनपर करीब 60 से 70 राउंड फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में भयावह सन्नाटा फैल गया। गोलियों के जवाब में अनंत सिंह के समर्थकों की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अनंत सिंह मोकाम विधानसभा क्षेत्र के नौरंगा गांव गए थे। इसी दौरान उनपर हमला हो गया।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बाहुबली नेता अनंत सिंह पर गोलीबारी अच्छे माहौल का संकेत नहीं दे रही है। इस तरह की घटना से सरकार व कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बेखौफ बाहुबलियों द्वारा इस तरह खुलेआम गोली बारी चिंता का विषय है।
घटना को लेकर बाताया जा रहा है कि दो दिन पर दो दिन पहले सोनू-मोनू के भट्ठे पर काम करने वाले मुंशी मुकेश कुमार अपने बकाया पैसे मांगने गैंगस्टर भाइयों के पास पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों ने मुंशी के साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर करके ताला लगा दिया था। इसी मामले में अनंत सिंह सोमवार को पंचायत करने गए थे। उन्होंने मामले में सुलह कराने की नीयत से गैंग्सटर सोनू-मोनू से कहा कि मुकेश के घर का ताला खोल दो, लेकिन वे नहीं माने।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar: शादी में बजा भोजपुरी गाना तो चले पत्थर, तेजस्वी-चिराग के जिक्र पर मचा बवाल, आधे दर्जन से ज्यादा घायल
बिहार में सत्ता की अग्निपरीक्षा! सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को लेंगे विश्वास मत; सीधे पहुंचे नीतीश कुमार के घर
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
बिहार में दारू शुरू होना चाहिए…, शराबबंदी पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- सम्राट चौधरी से बात करेंगे
बिहार की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
इसके बाद बुधवार को दूसरी बार अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ नौरंगा गांव विवाद सुलझाने के लिए पहुंचे। अनंत सिंह को देखते हुए नाराज सोनू-मोनू ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में अनंत सिंह बाल-बाल बचे। घटना के बाद दोनों फरार हो गए हैं। इलाके में तनाव का माहौल है। नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग मौके पर हैं।
जलालपुर गांव के रहने वाले सोनू-मोनू इलाके के कुख्यात अपराधी हैं। इन पर मर्डर,अपहरण और फिरौती समेत 12 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। ये यूपी के बाहुबली रहे मुख्तार अंसारी की टीम का हिस्सा रह चुका है। मोकामा में अनंत सिंह के साथ इसकी पुरानी अदावत रही है।
