Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जेल में ही रहेंगे खान सर के गार्ड्स: कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार, रौशन आनंद पर सोमवार को होगी सुनवाई

Khan Sir Firing Case: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर फायरिंग केस में उनके दोनों निजी सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका खारिज कर दी है जबकि ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार को होगी।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 12, 2026 | 06:35 PM

खान सर- रोशन आनंद (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bail Rejected In Khan Sir Firing Case: पटना सिविल कोर्ट में खान सर के बॉडी गार्ड्स और ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। जिसके बाद अदालत ने खान के दोनों बॉडी गार्ड्स की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट में खान सर के गार्ड्स के वकील ने दलील दी थी कि उन्होंने आत्मरक्षा में गोली चलाई लेकिन इसे कोर्ट ने इसे नहीं माना है। कोर्ट ने कहा कि आप दोनों ने फायरिंग की थी, इसलिए आपकी बेल रिजेक्ट की जाती है। वहीं रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी।

टाइम पीटिशन दाखिल कर मांगा अतिरिक्त समय

बता दें कि रौशन आनंद की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां जमानत याचिका दाखिल की गई थी। फिर यह मामला ट्रांसफर होकर एडीजे-33 की अदालत में पहुंचा। यहां सुनवाई के दौरान विरोधी पक्ष के वकील ने बहस करने के बजाय टाइम पीटिशन दाखिल कर अतिरिक्त समय मांग लिया जिसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार को तय की।

खान सर के बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका खारिज

फायरिंग मामलें में खान सर के दोनों सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका पर मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अनुराग वर्मा ने बेल रिजेक्ट कर दिया। सुनवाई के दौरान पक्षकारों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि दोनों सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग की थी इसलिए उनके जमानत याचिका खारिज की जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

देश के 48 फीसदी बैंक Digital Fraud से प्रभावित, हर साल हो रहा 830 करोड़ का नुकसान

छिंदवाड़ा के सुरलाखापा गांव में कुएं से युवक-युवती के शव बरामद, प्रेम प्रसंग की आशंका, देर रात तक चला रेस्क्यू

उज्जैन में सरपंच संघ अध्यक्ष पर नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इंदौर में व्यापारी से लूट: हम पुलिस हैं कहकर रुकवाया, 30 लाख से भरा बैग लेकर आरोपी फरार

खान सर को मिली राहत

आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को पटना सिविल कोर्ट ने पहले ही राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। पटना सिविल कोर्ट की तरफ से ‘No Coercive Action’ का आदेश दिया गया है। ‘No Coercive Action’ यानि अदालत के अगले आदेश या अगली सुनवाई तक संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कोई कठोर या दबावपूर्ण कार्रवाई नहीं की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- नोएडा वालों की मौज! सीएम योगी ने शुरू की 34 इलेक्ट्रिक बसें, अब जेवर एयरपोर्ट जाना होगा बेहद आसान

जानकारी के मुताबिक खान सर के वकील अरविंद कुमार ने दावा किया है कि पूरे मामले में खान सर की कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है। उन पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे सुरक्षा गार्डों से जुड़े हुए हैं। खान सर के वकील अरविंद ने दावा किया कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी। खान सर का नाम बाद में जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार गार्डों ने यह कहीं भी नहीं कहा है कि उन्होंने खान सर के निर्देश पर गोलियां चलाई थी।

क्या है मामला

गौरतलब है कि 2 जून को मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज में जमकर हंगामा हुआ था। इस मामले को लेकर पथराव, मारपीट और फायरिंग की घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद कदमकुआं थाना पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की थीं। जिसमें पहली एफआईआर ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था तो दूसरा एफआईआर वायरल फायरिंग वीडियो के आधार पर दर्ज की गई थी। जिसके बाद खान सर के गार्ड़ों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Court rejects bail pleas of khan sirs bodyguards roshan anand hearing on monday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 06:35 PM

Topics:  

  • Crime
  • Khan Sir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.