CWC की मीटिंग में कांग्रेसी नेताओं की ललकार : बिहार की धरती से मोदी सरकार के अंत की शुरुआत
Bihar में पहली बार CWC की बैठक चल रही है। इस बैठक में राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद है। विधानसभा चुनाव से पहले हो रही इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
- Written By: सौरभ शर्मा
पटना में CWC की बैठक (फोटो- सोशल मीडिया)
CWC Meeting in Patna: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ती नजर आ रही हैं। इसी बीच पहली बार बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक चल रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले हो रही इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में शामिल होने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी दिल्ली से पटना सुबह ही पहुंच गए। उनकी उपस्थिति में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी झंडोतोलन किया और उसके बाद कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई।
इस बैठक में कांग्रेस के नेता सचिन पायलट, सलमान खुर्शीद, पवन खेड़ा, जीतू पटवारी, मुकेश अग्निहोत्री जैसे पार्टी के दिग्गज नेता भी उपस्थित हैं। पटना के बिहार कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में हो रही बैठक में बिहार के साथ और देश के मुद्दों के अलावा इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा को ध्यान में रखते हुए किया जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में ‘वोट चोरी’ भी बड़ा मुद्दा होगा, जिसे लेकर आगे की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। खडगे ने कहा कि बिहार में भर्ती घोटाले की वजह से युवा सड़को पर आंदोलन करके पुलिस की लाठी खाते है वहीं बेरोजगारी दर 15% से ऊपर है हर साल लाखों युवा राज्य से पलायन कर रहे है।
सदाकत आश्रम में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़
विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार कांग्रेस के लिए इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक को लेकर बिहार कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी जमकर उत्साह देखा गया। कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में सदाकत आश्रम पहुंचे। बैठक में भाग लेने आए हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस साल बिहार में चुनाव होने वाला है। यहां उस चुनाव को लेकर रणनीतियों पर विचार किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए उस पर “वोट चोरी” और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाया और कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव मोदी सरकार के “भ्रष्ट शासन” के अंत की शुरुआत होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
PCC चीफ जीतू पटवारी ने शिवराज और CM मोहन यादव को लिखा पत्र, MSP को कानूनी गारंटी देने की मांग
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
‘मैं PM मोदी का शुक्रगुजार हूं…’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अचानक क्यों की प्रधानमंत्री की तारीफ!
केरल में सतीशन कैबिनेट तैयार! चेन्निथला समेत इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी, किसे मिलेगा किस विभाग की कमान?
#WATCH Patna, Bihar: Congress President Mallikarjun Kharge says, “… Sadaqat Ashram was the focal point of the freedom movement… It has been the workplace of many great leaders of the Congress Party… The CWC meeting being held in Patna is very important. We are meeting at a… pic.twitter.com/9avooxR0c3 — ANI (@ANI) September 24, 2025
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत से उतर रही
कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने कहा कि बिहार देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण राज्य है। बहुत लंबे समय के बाद ऐतिहासिक धरती पर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है। आने वाले समय में न केवल कांग्रेस पार्टी की, बल्कि प्रदेश की राजनीति की दिशा इस बैठक में तय होगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। निश्चित रूप से बिहार में चुनाव है और यह मुख्य मुद्दा रहेगा। कांग्रेस पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव में उतर रही है। बिहार की जनता बदलाव चाह रही है। पिछले काफी वर्षों से जो हाल है, उससे जनता त्रस्त है और बदलाव पर उतारू है। विश्वास है कि महागठबंधन प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोग मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। पहले चुनाव की घोषणा होने दीजिए, सब कुछ तय हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: सांसें रोक देगी खबर: मुंह में पत्थर ठूंसे, फेवीक्विक से होंठ चिपकाए; 15 दिन के मासूम के साथ हैवानियत
पटना की ऐतिहासिक धरती से पूरे देश में ‘वोट चोरी’ का मैसेज
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यह ऐतिहासिक धरती है। यह एक बदलाव है। यह ऐतिहासिक क्षण है। बिहार की पवित्र धरती, बिहार की क्रांतिकारी धरती, पटना की ऐतिहासिक धरती से पूरे देश में ‘वोट चोरी’ का मैसेज गया है। राहुल गांधी ने यहीं से इसकी शुरुआत की है। भारत के युवा, किसान, गरीब, भारत का एक-एक नागरिक यह मैसेज दे रहा है, यह एहसास कर रहा है कि भविष्य का भारत राहुल गांधी के नेतृत्व में चलने वाला है।
(ऐजेंसी इनपुट के साथ)
