- Hindi News »
- Bihar »
- Congress Releases List Of Star Campaigners For Bihar Elections Names Of 40 Leaders Including Kharge And Rahul
बिहार चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, खड़गे-राहुल से लेकर सोनिया तक, देखें लिस्ट
Bihar election: चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।
- Written By: पूजा सिंह

मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ राहुल गांधी (सौ. सोशल मीडिया)
Congress Releases List Of Star Campaigners: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी राजनीतिक दल जोर शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच कांग्रेस ने फर्स्ट फेज के चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।
कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण के लिए स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा कर दी है। मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, सुखविंदर सिंह सुक्खू, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह और अधीर रंजन चौधरी बिहार में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
लिस्ट में पूर्व स्पीकर मीरा कुमार का भी नाम शामिल
इस लिस्ट में लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार का भी नाम है। साथ ही कृष्ण अल्लावरु, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सैयद नासिर हुसैन, चरणजीत सिंह चन्नी, गौरव गोगोई, तारिक अनवर, डॉ. मो. जावेद, अखिलेश प्रसाद सिंह, मनोज राम, अलका लांबा और कन्हैया कुमार भी चुनाव प्रचार करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस नेता की गई विधायकी, BJP नेता की हत्या के आरोप में हुई थी उम्रकैद, अब विधानसभा सदस्यता से भी धोया हाथ
7 मई को नेशनल हाईवे जाम करेगी MP कांग्रेस, जीतू पटवारी का बड़ा बयान; कहा- आज पोल हो जाए तो जीतेगी कांग्रेस
‘गुरु गुड़ रह गया…’, दिग्विजय सिंह ने भरी सभा में जीतू पटवारी पर कसा तंज; कांग्रेस की कलह आई सामने!
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, जीतू पटवारी, सुखदेव भगत, राजेश कुमार राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, अजय राय, जिग्नेश मेवाणी, रंजीत रंजन, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, अनिल जयहिन्द, राजेंद्र पाल गौतम, फुरकान अंसारी, उदय भानु चिब और सुबोधकांत सहाय के नाम भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : भ्रष्ट और घिनौने तंत्र का शिकार बन गई होनहार बेटी, सतारा डॉक्टर सुसाइड केस पर भड़के राहुल गांधी
‘अभी हमारा पूरा फोकस चुनाव लड़ने पर है’
इसी बीच बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने टिकट वितरण को लेकर उपजे असंतोष को स्वीकार किया और कहा कि अभी हमारा पूरा फोकस चुनाव लड़ने पर है। उन्होंने कहा, “किसी भी चुनाव में, किसी भी पार्टी में और किसी भी राज्य में जब भी टिकट वितरण होता है तो कुछ असंतोष जरूर होता है। हमारे कुछ कार्यकर्ताओं की नाराजगी जायज है। इस मुद्दे को हम पार्टी के स्तर पर सुलझा लेंगे।”
उन्होंने कहा, “हमारा सारा फोकस चुनाव लड़ने पर है। बिहार के लोगों के मुद्दों को सुलझाने के लिए हमारे पास एक मजबूत एजेंडा है और हमारी एक युवा टीम है। हमें उम्मीद है कि बिहार इस बात को समझेगा कि अब बदलाव जरूरी है। एकजुट होकर एक मजबूत विजन के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।
Congress releases list of star campaigners for bihar elections names of 40 leaders including kharge and rahul
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब खुलेंगे रोजगार ने नए अवसर, CM मोहन यादव ने इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर की दी सौगात; जानें क्या है खास
May 03, 2026 | 04:18 PMविनेश फोगाट का बड़ा खुलासा: ‘बृजभूषण ने मेरा यौन उत्पीड़न किया, मैं उन 6 पीड़ितों में से एक हूं’
May 03, 2026 | 04:07 PMसोलापुर में बीच सड़क पर हत्या, 6 हमलावरों ने युवक को पीट-पीटकर मारा
May 03, 2026 | 04:02 PMसिंगरौली में इंसानियत शर्मसार: आदिवासी को बेरहमी से पीटा, पैर तोड़ने के लिए उकसाते रहे लोग; VIDEO हुआ वायरल
May 03, 2026 | 03:45 PMDhurandhar 2 Vs Baahubali 2: ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा, जानें 45वें दिन की कमाई
May 03, 2026 | 03:40 PMSRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, केकेआर की टीम में मनीष पांडे की वापसी
May 03, 2026 | 03:37 PMनसीहत देने से पहले अपना दामन देखें, कैश फॉर ट्रांसफर को लेकर CM फडणवीस का विपक्ष पर प्रहार
May 03, 2026 | 03:36 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













