पिता ने पहले पांच बच्चों को फंदे से लटकाया, फिर खुद लगा ली फांसी…बिहार में दिल दहलाने वाली घटना
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक पिता ने मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी के चलते अपने पांच बच्चों को फंदे से लटका दिया और खुद भी फांसी लगा ली।
- Written By: अर्पित शुक्ला
बिहार में दिल दहलाने वाली घटना (Image- Social Media)
Muzaffarpur Suicide Case: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सकरा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के वार्ड संख्या चार में देर रात एक पिता ने अपने पांच बच्चों को फंदे से लटका दिया, साथ ही खुद भी फांसी लगा ली। इस दर्दनाक घटना में पिता समेत तीन बेटियों की मौत हो गई, वहीं दो बेटे किसी तरीके से बच गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
तीन बेटियों की मौके, दो बेटे बचे
इस घटना में मृतक की पहचान अमरनाथ राम के रूप में हुई है, जो रूपनपट्टी मथुरापुर पंचायत के मिश्रौलिया गांव के ही निवासी थे। पुलिस ने बताया कि अमरनाथ राम ने पहले अपने पांच बच्चों को फांसी लगाया और फिर खुद फंदे पर झूल गया। तीन बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बेटों की जान बच गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि अमरनाथ की पत्नी की मौत एक साल पहले हो चुकी थी। पत्नी की मौत के बाद से वो मानसिक रूप से परेशान था।
आर्थिक तंगी और पारिवारिक समस्याओं की वहज से आत्महत्या
घटना की जानकारी मिलने पर सकरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अभी तक आत्महत्या की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पड़ोसियों के अनुसार, अमरनाथ राम आर्थिक तंगी और पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
इस राज्य में EV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, महिलाओं को मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी, टैक्स में भी बड़ा फायदा
बिहार के 19 साल के लड़के ने कर दिया कमाल, 11 लाख लगाकर बना डाला ऐसा AI, Google-OpenAI से हो रही तुलना
यह भी पढ़ें- कौन हैं अहमद अल अहमद? सिडनी में जान पर खेलकर आतंकी से बंदूक छीनने वाले ‘हीरो’ की कहानी
दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस दर्दनाक घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर अमरनाथ ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।
