Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रति व्यक्ति आय का अंतर: दिल्ली-गोवा 5 लाख रुपए कमा रहे, यूपी-बिहार 1 लाख रुपए से पीछे

India Income Divide: RBI हैंडबुक के खुलासे, दिल्ली-गोवा की प्रति व्यक्ति आय 5 लाख रुपए के करीब, जबकि यूपी-बिहार 1 लाख रुपए को भी तरसे। यह आर्थिक असमानता तेज औद्योगीकरण और कमजोर निवेश का परिणाम है।

  • By प्रिया सिंह
Updated On: Dec 14, 2025 | 11:10 AM

प्रति व्यक्ति आय का अंतर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi Goa UP Bihar Income: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी ‘हैंडबुक ऑफ स्टैटिस्टिक्स ऑन इंडियन स्टेट्स’ ने देश के राज्यों के बीच प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) की चौंकाने वाली असमानता को उजागर किया है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली और गोवा जैसे समृद्ध राज्य आय के मामले में 5 लाख रुपए के करीब पहुंच गए हैं, जबकि बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे पिछड़े राज्यों का आंकड़ा 1 लाख रुपए से भी काफी नीचे है। यह विस्तृत अंतर विकास के असमान वितरण को दर्शाता है और नीति-निर्माताओं के लिए गंभीर चुनौती पेश करता है।

आय के मामले में टॉप पर कौन से राज्य?

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश के कुछ राज्य प्रति व्यक्ति आय के मामले में राष्ट्रीय औसत से काफी आगे हैं। करंट प्राइसेज (मौजूदा कीमतों) पर वित्तीय वर्ष 2023-24 में, गोवा 5.86 लाख रुपए की वार्षिक प्रति व्यक्ति आय के साथ सबसे आगे है। वहीं दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 4.93 लाख रुपए है।

अन्य प्रमुख समृद्ध राज्यों की आय इस प्रकार है-

  • तेलंगाना: 3.87 लाख रुपए
  • कर्नाटक: 3.80 लाख रुपए
  • तमिलनाडु: 3.62 लाख रुपए
  • हरियाणा: 3.53 लाख रुपए
  • केरल: 3.08 लाख रुपए

इन राज्यों की तेज रफ्तार की मुख्य वजह तेज औद्योगीकरण, आईटी और सर्विस सेक्टर का उभार और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर को माना जा रहा है।

यूपी-बिहार जैसे राज्यों की धीमी रफ्तार

इसके विपरीत, देश के कई बड़े और पिछड़े राज्य प्रति व्यक्ति आय के मामले में काफी निचले पायदानों पर हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मणिपुर जैसे राज्यों की प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर बहुत धीमी रही है।

उदाहरण के लिए, बिहार की वास्तविक प्रति व्यक्ति आय (स्थिर कीमतों पर) केवल 69,321 रुपए रही। उत्तर प्रदेश में भी वृद्धि हुई है, लेकिन यह अभी भी अखिल भारतीय औसत से काफी नीचे है। कोविड के सालों में इन राज्यों में तो कुछ समय के लिए गिरावट भी देखी गई, जिससे इन राज्यों के लिए अन्य समृद्ध राज्यों के बराबर आना मुश्किल हो गया है।

‘इनकम लीग टेबल’ का मतलब

RBI के ये आंकड़े एक ‘इंडिया की इनकम लीग टेबल’ प्रस्तुत करते हैं, जो स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि देश में विकास का लाभ समान रूप से नहीं बंटा है। समृद्ध राज्यों में ऊंची प्रति व्यक्ति आय होने से वहां खपत (Consumption) सेवाओं की मांग और टैक्स कलेक्शन ज्यादा होता है। यह एक सकारात्मक चक्र बनाता है जो आगे और अधिक निवेश को आकर्षित करता है।

दूसरी ओर, कम आय वाले राज्यों में सीमित खपत और कमजोर राजस्व के कारण बुनियादी ढांचे और सामाजिक खर्च पर पाबंदी रहती है, जिससे निजी निवेश भी धीमा रहता है।

यह भी पढ़ें: ‘बेवकूफ है राष्ट्रपति…’ Brown University गोलीबारी मामले में बयान देकर फंसे ट्रंप, भड़के लोग

विकास में संतुलन की चुनौती

RBI का हैंडबुक सरकार और नीति-निर्माताओं के लिए यह स्पष्ट संकेत देता है कि यदि भारत को समग्र रूप से एक उच्च मध्यम-आय वाले देश (Upper Middle-Income Country) की दिशा में आगे बढ़ना है, तो पीछे छूट रहे राज्यों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने पर विशेष फोकस करना होगा। बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, औद्योगिकीकरण की तेज रणनीति और लक्ष्य के मुताबिक निवेश ही इस क्षेत्रीय आर्थिक असमानता को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Delhi goa income vs up bihar rbi data

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 14, 2025 | 11:10 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Delhi
  • RBI
  • Uttar Pradesh

सम्बंधित ख़बरें

1

पूर्व सपा विधायक दीप नारायण यादव पर बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में 21 करोड़ की संपत्ति कुर्क

2

प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर की सांसें हुईं भारी, 499 पहुंचा AQI…रेड जोन में हैं सभी इलाके

3

बंदरों को भगाने के लिए युवक बने भालू, भाग खड़ा हुआ बंदरों का झुंड, यूपी का वीडियो वायरल

4

राम मंदिर आंदोलन में जान गंवाने वालों के सम्मान में बनेगा स्मारक; होगा ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ समारोह

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.