Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar: मोकामा में जहां हुई थी दुलारचंद की हत्या वहां दो गुटों में झड़प, वोटिंग के बीच शुरू हुआ बवाल

Mokama Election News: मोकामा विधानसभा के बसवंचक ग्राम स्थित मतदान केंद्र के बाहर दो पक्षों के बीच झड़प के बाद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर माहौल शांत कराया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Nov 06, 2025 | 10:07 AM

मोकामा में जहां हुई थी दुलारचंद की हत्या वहां दो गुटों में झड़प, वोटिंग के बीच शुरू हुआ बवाल

Follow Us
Close
Follow Us:

Mokama Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। पहले चरण में बिहार के 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता, सभी राजनैतिक दलों और निर्दलयीय प्रत्याशियों को मिलाकर 1 हजार 314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

इस चरण में ही मोकाम विधानसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है। मोकाम सीट की इस चुनाव में बेहद चर्चा रही है। इस सीट पर जदयू से अनंत सिंह, राजद से सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी चुनावी मैदान में हैं। जनसुराज की तरफ से पीयूष प्रियदर्शी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं मोकामा विधानसभा के बसवंचक ग्राम स्थित मतदान केंद्र के बाहर दो पक्षों के बीच झड़प की खबर सामने आई है।

दो गुटों में झड़प

बता दें कि मोकामा विधानसभा के बसवंचक ग्राम स्थित मतदान केंद्र के बाहर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। ये वही इलाका है जहां कुछ दिनों पहले दुलारचंद की हत्या हुई थी। झड़प के बाद बाद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर माहौल शांत कराया। बता दें कि दुलारचंद की हत्या के बाद से ही यह हॉट सीट बनी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

तुरंत छोड़ो ईरान…अमेरिका ने जारी की अर्जेंट वार्निंग, किसी भी वक्त तेहरान पर हो सकता है हमला

कराची में सड़कों पर अचानक चलने लगा अश्लील वीडियो, वायरल होने के बाद खुली शहबाज सरकार की नींद

अगर डील टूटी तो सेना भेज देंगे…डिएगो गार्सिया को लेकर ब्रिटिश PM पर भड़के ट्रंप, दे डाली खुली धमकी

बिहार चुनाव रद्द करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, प्रशांत किशोर को पटना हाई कोर्ट जाने की दी सलाह

बिना डर और झिझक के वोट डाले: वीणा देवी

मोकामा से आरजेडी उम्मीदवार वीणा देवी ने कहा है कि हमने भगवान का दर्शन किया है। हम सभी को बिना किसी डर या झिझक के घर से बाहर निकलकर वोट करने की अपील करते हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार चुनाव में लखीसराय में मतदान के बाद एक बड़ा बयान दिया, जिससे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि ‘बुर्का में अगर कोई जाएगा तो उसकी जांच की जाएगी, यह पाकिस्तान नहीं है, जो शरिया कानून चलेगा।’

यह भी पढ़ें-  दोनों बेटों को शुभकामनाएं…वोट डालने पहुंची राबड़ी देवी ने तेज प्रताप और तेजस्वी को लेकर क्या कहा?

गिरिराज सिंह ने क्या कहा?

गिरिराज सिंह ने इस दौरान कहा, बिहार के सनातन की अस्मिता के बगैर भारत की पहचान नहीं है। वो पाकिस्तान में हो सकता है, हजारों लाखों मस्जिदें नहीं। भारत में हमने किसी को रोका नहीं है। आजादी के वक्त हमारे यहां 3 हजार मस्जिद थी, आज तीन लाख हो गया। पाकिस्तान में हजारों मंदिर टूट गए। आस्था का केंद्र भारत में नहीं होगा तो कहां होगा। कट्टा वाले वीडियो पर भी गिरिराज सिंह ने कहा, जो बच्चा कह रहा है कि तेजस्वी भइया अइहें, कट्टा सटइहैं तो यही तो जंगलराज है ना।

Clashes between two groups outside polling station in mokama assembly constituency

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2025 | 09:41 AM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Latest News
  • mokama

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.