Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Jaipur SMS Hospital |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘सियासत में निशांत का स्वागत’, चिराग पासवान बोले-नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे

चिराग पासवान ने शनिवार को दावा किया कि साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत के बाद जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार ‘‘फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Mar 01, 2025 | 09:56 PM

चिराग पासवान (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटनाः केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को दावा किया कि साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत के बाद जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार ‘‘फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।” पासवान ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने का स्वागत करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के इस दावे की आलोचना की कि निशांत को राजनीति में आने से रोकने के लिए साजिश रची जा रही है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख पासवान ने कहा, ‘‘यदि निशांत राजनीति में आना चाहते हैं तो मैं इसका स्वागत करूंगा। लेकिन यह उनका व्यक्तिगत फैसला होगा। जहां तक ​​तेजस्वी यादव का सवाल है, उन्हें यह समझना चाहिए कि विधानसभा में विपक्ष का नेता होने के नाते उन्हें जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए।”

चिराग ने कहा कि यदि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के बेटे के खिलाफ साजिश का इतना यकीन है, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने के बजाय नीतीश कुमार से मिलना चाहिए और जो भी जानकारी उनके पास है, उसे साझा करना चाहिए। हाजीपुर के सांसद ने 74 साल के हो चुके कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं और कहा, ‘‘राजग उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने और जीतने के लिए उत्सुक है। चुनाव के बाद वह मुख्यमंत्री के रूप में वापस आएंगे।

पासवान से यह भी पूछा गया कि यादव ने बिहार में 20 साल पुराने राजग शासन की तुलना ‘‘एक पुरानी खटारा कार से की है जिसे बदलने की जरूरत है” और राजद ने आरोप लगाया है कि राज्य में हाल में शामिल किए गए कुछ मंत्रियों का आपराधिक इतिहास रहा है। पासवान ने कहा, ‘‘उन्हें याद रखना चाहिए कि यदि वे दूसरों पर एक उंगली उठाएंगे, तो खुद उनकी ओर तीन उंगलियां होंगी। यदि वे पिछले 20 सालों के बारे में बात करना शुरू करेंगे, तो लोगों को बिहार में उनके 15 साल के शासन को याद करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जब राज्य अराजकता के लिए कुख्यात हो गया था। उन्हें कभी भी आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में शिकायत नहीं करनी चाहिए। क्या उन्हें हाल ही में तलब नहीं किया गया है?”

देश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें

चिराग का इशारा हाल में दिल्ली की एक अदालत द्वारा यादव के पिता एवं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, बड़े भाई तेज प्रताप यादव और बहन हेमा को जारी निर्देश की ओर था, जिसमें उन्हें नौकरी के बदले जमीन घोटाले के सिलसिले में पेश होने को कहा गया है। पासवान ने यह भी दावा किया कि राजद और उसकी पुरानी सहयोगी कांग्रेस के बीच चीजें सुचारू नहीं रहने वाली हैं, जो अब तक क्षेत्रीय पार्टी के सामने झुकती रही है।

Chirag paswan said nishant is welcome in politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 01, 2025 | 09:56 PM

Topics:  

  • Chirag Paswan
  • Nishant Kumar
  • Nitish Kumar

सम्बंधित ख़बरें

1

VIDEO: पटना को मिली मेट्रो की सौगात तो खुशी से झूम उठे लोग, बोले- जाम से मिल जाएगी मुक्ति

2

किन मुद्दों पर ‘वोट की चोट’ करेगी बिहार की जनता? सर्वे ने दिया जवाब, जानिए किसका पूरा होगा ख्वाब

3

Bihar Elections: कौन बनेगा बिहार का मुखिया? तारीखों के साथ सामने आया सर्वे, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

4

Bihar Politics: इन ‘सियासी शस्त्रों’ से लड़ा जाएगा चुनावी संग्राम, NDA-महागठबंधन के लिए कौन आएगा काम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.