चिराग ने छोड़ दिया मोदी-नीतीश का साथ? अरुण भारती को बनाया चुनाव प्रभारी, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल
Chirag Paswan News: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोजपा-आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने समधी अरुण भारती को पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
चिराग पासवान (कॉन्सेप्ट फोटो)
Bihar Assembly Elections: बिहार चुनाव के मद्देनजर लोजपा-आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने समधी अरुण भारती को पार्टी का चुनाव प्रभारी और लोजपा-आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। जिसके बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि चिराग पासवान ने अपना रास्ता अलग कर लिया है!
इस संबंध में पार्टी द्वारा जारी पत्र में लिखा है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आदेशानुसार, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सांसद अरुण भारती को चुनाव प्रभारी और पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त किया जाता है।
एलजेपी ने जारी किया लेटर
पत्र में आगे कहा गया है कि पार्टी के चुनाव एवं अन्य गतिविधियों के संचालन हेतु नियुक्त प्रभारियों की सूची संबंधी परिपत्र तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। इस निर्णय के बाद, अब लोजपा-आर की चुनावी गतिविधियों और उम्मीदवारों के चयन संबंधी निर्णय अरुण भारती और राजू तिवारी की सहमति से लिए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
चुनावी हलफनामे से खुला प्रशांत किशोर की दौलत का राज, जानिए कितनी है नेटवर्थ और कहां-कहां है संपत्ति
Bihar By Election 2026: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो के बाद नीरज सिन्हा ने भरा पर्चा
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी बवाल, वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेजप्रताप, बोले- सरकार का घेराव करेंगे
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी के निर्देशानुसार बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जमुई लोकसभा क्षेत्र से माननीय सांसद श्री अरूण भारती जी को चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी जी को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।@ANI ||… pic.twitter.com/uJ3LXzYRWj — Lok Janshakti Party (Ramvilas) (@LJP4India) October 7, 2025
40 सीटों की मांग कर रहे चिराग
एनडीए की सहयोगी चिराग पासवान की पार्टी ने 40 सीटों की मांग की है। लेकिन इस पर भाजपा और जदयू असहमत दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा यदि चिराग को मुंहमांगी सीटें मिली तो जीतन राम मांझी भी 15 सीटों को बगैर नहीं मानेंगे। वह तो अकेले 100 सीटों पर लड़ने की चेतावनी भी दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें: मोदी से हुआ मोहभंग…प्रशांत किशोर से गठबंधन करेंगे चिराग? नए समीकरणों से बिहार में सियासी भूचाल
अटकलें लगाई जा रही हैं कि अरुण भारती पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। चिराग पासवान ने इस बात के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं। अगर पार्टी फैसला करती है, तो संभव है कि वे या कोई अन्य सांसद विधानसभा चुनाव लड़ें।
क्यों ज्यादा सीटें मांग रहे चिराग?
बिहार में लोजपा-आर का कोई विधायक नहीं है। पार्टी के पांच सांसद हैं। हाजीपुर से चिराग पासवान, जमुई से अरुण भारती, खगड़िया से राजेश वर्मा, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी और वैशाली से वीणा देवी। चिराग की पार्टी का लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत स्ट्राइक रेट रहा था। जिसके दम पर वो ज्यादा सीटों की डिमांड कर रहे हैं।
