जिसका डर था वही हुआ, NDA में पड़ी फूट! बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे चिराग
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के चुनाव लड़ने को लेकर सियासत गरमा गई है। चिराग ने छपरा में आयोजित सभा में बिहार में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
- Written By: आकाश मसने
छपरा में सभा को संबोधित करते चिराग पासवान (सोर्स: एक्स@iChiragPaswan)
छपरा: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के चुनाव लड़ने को लेकर सियासत गरमा गई है। अब छपरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने खुद साफ कर दिया कि वो बिहार में चुनाव लड़ेंगे। चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि ‘चिराग पासवान हर सीट पर खड़े होगा’, यानी पार्टी के उम्मीदवार चिराग की विचारधारा और नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ेंगे। छपरा में आयोजित जनसभा में उन्होंने इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान किसी से डरने वाला नहीं हैं।
छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आज आयोजित नव संकल्प महासभा के मंच से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
चिराग पासवान ने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्हें बिहार आने से रोकने की साजिश की जा रही है, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि चिराग पासवान किसी से डरने वाले नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को मिली राहत, CBI ने दी क्लीन चिट, 45 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
संसद के मकर द्वार पर भिड़े NDA और INDIA गठबंधन! आमने-सामने आए सांसद, जमकर हुई नारेबाजी- VIDEO
IMD Heavy Rain Alert: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और बिहार में आज मूसलाधार बारिश
Monsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
क्या बोले चिराग पासवान?
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि “जब मैं बिहार लौटने, अपने लोगों के बीच रहने और उनके लिए काम करने की इच्छा व्यक्त करता हूं, तो यह कई लोगों को परेशान करता है। कुछ लोग हैं जो नहीं चाहते कि चिराग पासवान बिहार वापस आएं। बार-बार यह सवाल पूछा जाता है कि क्या चिराग पासवान विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसलिए आज, इस पवित्र धरती से, मैं आप सभी के सामने कहता हूं: हां, मैं चुनाव लड़ूंगा”
क्या एनडीए में पड़ गई फूट?
कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। चिराग पासवान के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में बवाल मच गई है। खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा से जब इस बयान पर प्रतिक्रिया देने के लिए सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन की एकता बनी रहेगी। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चिराग पासवान के बयान से गठबंधन के भीतर मतभेद का संकेत मिल सकता है।
राजद स्थापना दिवस पर गरजे तेजस्वी, कहा-नारों से काम नहीं चलेगा; क्रांति की जरूरत
चिराग पासवान लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। वे अलग-अलग सामाजिक संगठनों की बैठकें कर रहे हैं। हाल ही में चिराग पासवान ने नालंदा में भव्य रैली की थी। जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे थे। इसके बाद से बिहार में उनके राजनीतिक दौरे जारी हैं। रविवार को उन्होंने छपरा में एक जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने लोजपा के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
