महात्मा गांधी की श्रद्धांजलि सभा में ताली बजाने लगे CM नीतीश कुमार, बीच में स्पीकर ने रोका, Video वायरल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस वायरल वीडियो पर आरजेडी ने तंज कसा है। पूर्व एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार मानसिक तौर पर बीमार हो गए हैं। उन्हें अपना पद छोड़ देना चाहिए।
- Written By: मनोज आर्या
महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद ताली बजाते हुए सीएम नीतीश कुमार, (सोर्स- सोशल मीडिया)
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में ताली बजाते हुए दिख रहे हैं। यह घटना बिहार की राजधानी पटना स्थित गांधी घाट की है, सीएम जहां नीतीश, बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय सिंहा समेत कई लोग महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
इस कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया था। जैसे ही यह समाप्त हुआ, मुख्यमंत्री नीतीश अचानक ताली बजाने लगे। हालांकि, बिहार विधानसभा में स्पीकर नंद किशोर यादन ने उन्हें इशारा करते हुए तुरंत रोका। लेकिन, कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों और मीडियाकर्मियों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नीतीश कुमार के इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं।
सियासी गलियारों में हलचल तेज
श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ताली बजाने को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग रिएक्शन देखा जा रहा है। एक तरफ कुछ लोग इस को एक भूल मान रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का इस मामले पर अलग विचार है। इस घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। बिहार के राजनीतिक गलियारे में भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, अब तक इस पर सीएम नीतीश कुमार या जेडीयू की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में शराबबंदी की रिपोर्ट कार्ड, 11.37 लाख केस और करोड़ों लीटर जब्त शराब; कानून के 10 साल का पूरा ब्योरा
शौच के लिए गई ननद-भाभी को अगवा कर दरिंदगी, 3 दिन तक बनाए रखा बंधक, गोपालगंज में हैवानियत की हदें पार
‘पूछते थे बिहार को क्या मिला, अब गिनते रह जाएंगे अरबों की सौगात’, विपक्ष के सवालों पर जीतन राम मांझी का पलटवार
जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी; क्या CM सम्राट चौधरी पूरा कर पाएंगे अपना कार्यकाल? जानें क्या कहा!
आपलोग त जनबे करते हैं न जी की गार्ड ऑफ ऑनर के वक्त भी ताली बजा दिया जाता है#NitishKumar #BiharCM #Bihar pic.twitter.com/Wh77a7zxft — Thakur Divya Prakash (@Divyaprakas8) January 30, 2025
मानसिक तौर पर बीमार हो गए हैं नीतीश- RJD
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सीनियर नेता पूर्व एमएलसी सुनील सिंह ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बिहार का अब भगवान ही मालिक है। जिस राज्य के मुखिया इस प्रकार की हरकत करे तो इस विषय में क्या कहना है। नीतीश कुमार मानसिक तौर पर बीमार हो गए हैं। उन्हें स्वतः अपना पद छोड़ देना चाहिए।
बिहार की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें!
नीतीश कुमार गड़बड़ा गए हैं- मृत्युंजय तिवारी
वहीं, आरजेडी नेता और प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार गड़बड़ा गए हैं। महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि पर ताली बजा रहे हैं। बीजेपी के दबाव में गड़बड़ा गए हैं। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष ने नीतीश कुमार को रोका। हमें जानना है कि नीतीश कुमार को क्या हो गया है।
