Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में नाव पलटी; 20 महिला समेत 22 लोग थे सवार, तलाश जारी

Bihar के औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। सोन नदी में एक नाव पलटने से छह महिलाएं लापता हो गईं, जबकि अभी तक एक महिला का शव बरामद किया गया है।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Oct 10, 2025 | 04:51 PM

मौके पर मदद करते लोग, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar News: औरंगाबाद में सोन नदी में नाव पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव में कुल 22 ग्रामीण सवार थे, जिनमें 20 महिलाएं शामिल थीं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बड़ेम थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के सामने सोन नदी में हुआ। नाव पर सवार सभी ग्रामीण सोन डिला जा रहे थे। इसी दौरान बीच नदी में संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई और सभी सवार नदी में डूब गए।

16 लोगों को सकुशल बचाया गया

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया। उनकी मदद से अब तक 16 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनमें 14 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, छह महिलाएं लापता बताई जा रही हैं। कुछ ही देर बाद गोताखोरों की मदद से एक महिला का शव बरामद कर लिया गया। मृतका की पहचान बड़ेम गांव निवासी सलीम अंसारी की 21 वर्षीय पुत्री तमन्ना परवीन के रूप में हुई है। प्रशासनिक टीम और एनडीआरएफ की रेस्क्यू यूनिट बाकी लापता महिलाओं की तलाश में जुटी है।

सम्बंधित ख़बरें

चुनाव 2026: ‘वोट नहीं दिया तो बेगाने हो जाएंगे?’ पहचान बचाने को ट्रेनों में ठूसकर घर जाने को मजबूर लाखों मजदूर

बेखौफ बदमाशों ने Bihar सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के ‘समधियाना’ में बरसाई गोलियां, मचा हड़कंप- देखिए VIDEO

झाबुआ में जहरीली गैस का तांडव: वॉटर प्लांट से रिसाव के बाद मची अफरा-तफरी, 50 लोग अस्पताल में भर्ती

Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। घटनास्थल पर बीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीओ निकहत परवीन, आपदा प्रभारी अंतरा कुमारी, बड़ेम थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी और एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल कैंप कर रहे हैं। बीडीओ ने बताया कि एसडीओ संतन कुमार सिंह और सीडीपीओ संजय कुमार पांडेय भी स्थल पर पहुंच चुके हैं, जबकि डीएम श्रीकांत शास्त्री भी कुछ देर में मौके पर पहुंचने वाले हैं। जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को बुलाया है।

गोताखोरों की मदद से जारी है खोज अभियान

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि तेज बहाव और गहराई के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं। गोताखोर लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं ग्रामीण भी प्रशासन की मदद कर रहे हैं। हादसे के बाद आसपास के गांवों में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election: वोटर आईडी नहीं? कोई बात नहीं, इन 12 दस्तावेज के साथ डाल सकेंगे वोट, देखें पूरी लिस्ट

स्थानीयों ने उठाया सुरक्षा का सवाल

स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सोन नदी पार करने के लिए नावों पर अक्सर क्षमता से अधिक सवारियां चढ़ाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि नावों की नियमित जांच और लाइफ जैकेट की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

 

Boat capsizes in son river in aurangabad 22 people including 20 women were aboard one died

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 10, 2025 | 04:51 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar News
  • Today Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.