BJP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आई सामने, मैथिली ठाकुर के नाम पर लगी फाइनल मुहर, यहां देखें पूरी सूची
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की इस लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी (डिजाइन फोटो)
BJP Candidate 2nd List: बिहार चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की इस लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। साथ ही मैथिली ठाकुर के नाम पर भी फाइनल मुहर लग गई है।
भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट सामने आते ही मैथिली ठाकुर को लेकर चल रही कयासबाजियों का पटाक्षेप हो गया है। उन्हें पार्टी ने अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। पहले भी मैथिली के यहीं से लड़ने की चर्चाएं चल रही थीं।
बीजेपी ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। गायिका @maithilithakur को अली नगर से उम्मीदवार बनाया।#MaithiliThakur #BiharPolitics #BJP #BiharElections2025 pic.twitter.com/I7s5mWvbLb — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) October 15, 2025
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
CJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
संत रविदास की जन्मस्थली से भाजपा का नया मिशन, योगी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
BJP प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट
| क्रमांक | विधानसभा | उम्मीदवार |
|---|---|---|
| 72 | अलीनगर | मैथिली ठाकुर |
| 73 | हायाघाट | राम चंद्र प्रसाद |
| 74 | मुजफ्फरपुर | रंजन कुमार |
| 75 | गोपालगंज | सुभाष सिंह |
| 76 | बनियापुर | केदार नाथ सिंह |
| 77 | छपरा | श्रीमती छोटी कुमारी |
| 78 | सोनपुर | विनय कुमार सिंह |
| 79 | रोसड़ा | बीरेंद्र कुमार |
| 80 | बाढ़ | सियाराम सिंह |
| 81 | अगिआंव | महेश पासवान |
| 82 | शाहपुर | राकेश ओझा |
| 83 | बक्सर | आनंद मिश्रा |
पहली लिस्ट में शामिल थे 71 नाम
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को पहली लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। पार्टी की पहली लिस्ट में 9 महिला प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। वहीं दूसरी सूची में मैथिली ठाकुर को मिलाकर पार्टी ने अब तक कुल 10 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
101 सीटों पर चुनाव लड़ रही BJP
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड इस बार बिहार में बराबर सीटों पर चुनाव लड़ी रही हैं। दोनों ही दलों ने 101-101 सीटों को अपने खाते में रखा है। अब बीजेपी 101 में 83 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कई सीटों पर कैंडिडेट बदले, जानिए किसे कहां से मिला टिकट?
एनडीए के बाकी घटक दलों में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। जबकि उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्च को 6-6 सीटे दी गई हैं।
