BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कई सीटों पर कैंडिडेट बदले, जानिए किसे कहां से मिला टिकट?

Bihar Assembly Elections: तमाम लेकिन, किंतु, परंतु के बाद बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 71 उम्मीदवारों को जगह दी है।
bjp-announces-first-list-of-candidates-full-seat-wise-ticket-details-bihar-election-2025
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Published on
Updated on

BJP Candidate List For Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 71 उम्मीदवारों को जगह दी है। जिसमें बिहार के मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम भी शामिल है।

बिहार की राजधानी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को उनकी पुश्तैनी सीट तारापुर से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसके साथ ही कई सीटों पर बदलाव भी देखने को मिले हैं।

101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवारों के नामों की औपचारिक घोषणा की। एनडीए के एक प्रमुख घटक दल के रूप में, भाजपा इस बार जनता दल (यूनाइटेड) और अन्य सहयोगियों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। एनडीए के सीट बंटवारे के तहत, भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यहां देखें प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

क्रमांक विधानसभा उम्मीदवार
1 बेतिया रेणु देवी
2 रक्सौल प्रमोद कुमार सिन्हा
3 पिपरा श्यामबाबू प्रसाद यादव
4 मधुबन राणा रणधीर सिंह
5 मोतिहारी प्रमोद कुमार
6 ढाका पवन जायसवाल
7 रीगा बैद्यनाथ प्रसाद
8 बथनाहा अनिल कुमार राम
9 परिहार गायत्री देवी
10 सीतामढ़ी सुनील कुमार पिंटू
11 बेनीपट्टी विनोद नारायण झा
12 खजौली अरुण शंकर प्रसाद
13 बिस्फी हरिभूषण ठाकुर बचौल
14 राजनगर सुजीत पासवान
15 झंझारपुर नीतीश मिश्रा
16 छातापुर नीरज कुमार सिंह बबलू
17 नरपतगंज देवंती यादव
18 फारबिसगंज विद्यासागर केसरी
19 सिकटी विजय कुमार मंडल
20 किशनगंज स्वीटी सिंह
21 बनमनखी कृष्ण कुमार ऋषि
22 पूर्णिया विजय कुमार खेमका
23 कटिहार तारकिशोर प्रसाद
24 प्राणपुर निशा सिंह
25 कोढ़ा कविता देवी
26 सहरसा आलोक रंजन झा
27 गौरा बौराम सुजीत कुमार सिंह
28 दरभंगा संजय सरावगी
29 केवटी मुरारी मोहन झा
30 जाले जीवेश मिश्रा
31 औराई रमा निषाद
32 कुढ़नी केदार प्रसाद गुप्ता
33 बरुराज अरुण कुमार सिंह
34 साहेबगंज राजू कुमार सिंह
35 बैकुंठपुर मिथिलेश तिवारी
36 सीवान मंगल पांडेय
37 दरौंदा कर्णजीत सिंह
38 गोरेयाकोठी देवेश कांत सिंह
39 तरैया जनक सिंह
40 अमनौर कृष्ण कुमार मंटू
41 हाजीपुर अवधेश सिंह
42 लालगंज संजय कुमार सिंह
43 पातेपुर लखेंद्र कुमार रौशन
44 मोहिउद्दीननगर राजेश कुमार सिंह
45 बछवाड़ा सुरेंद्र मेहता
46 तेघड़ा रजनीश कुमार
47 बेगूसराय कुंदन कुमार
48 भागलपुर रोहित पांडेय
49 बांका राम नारायण मंडल
50 कटोरिया पूरण लाल टुडू
51 तारापुर सम्राट चौधरी
52 मुंगेर कुमार प्रणय
53 लखीसराय विजय कुमार सिन्हा
54 बिहारशरीफ सुनील कुमार
55 दीघा संजीव चौरसिया
56 बांकीपुर नितिन नवीन
57 कुम्हरार संजय गुप्ता
58 पटना साहिब रत्नेश कुशवाहा
59 दानापुर रामकृपाल यादव
60 बिक्रम सिद्धार्थ सौरव
61 बड़हरा राघवेंद्र प्रताप सिंह
62 आरा संजय सिंह टाइगर
63 तरारी विशाल प्रशांत
64 अरवल मनोज शर्मा
65 औरंगाबाद त्रिविक्रम सिंह
66 गुरुआ उपेंद्र दांगी
67 गया शहर प्रेम कुमार
68 वजीरगंज बीरेंद्र सिंह
69 हिसुआ अनिल सिंह
70 वारसलीगंज अरुणा देवी
71 जमुई श्रेयसी सिंह

विधानसभा स्पीकर का टिकट कटा

भाजपा की पहली लिस्ट में सिटिंग विधायक नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह पटना साहिब सीट से रत्नेश कुशवाहा को चुनावी रण में उतार दिया गया है। गौरतलब है कि नंदकिशोर वर्तमान में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी है।

टिकट कटने पर क्या बोले नंदकिशोर?

टिकट कटने के बाद नंद किशोर यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। टिकट कटने से मुझे कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने नए उम्मीदवार का का स्वागत भी किया है।

इस दौरान नंद किशोर यादव ने आगे कहा कि पटना साहिब विधानसभा के लोगों ने मुझे लगातार 7 बार विजयी बनाकर विधानसभा भेजा है। उन्होंने कहा कि जनता ने बीजेपी उम्मीदवार के रूप में जो स्नेह और प्यार मुझे दिया है उसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com