राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज, ‘लालू यादव के राज में बिहार आते तो अपहरण हो जाता’
Sanjay Jaiswal : बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के राज में अगर राहुल गांधी बिहार आते तो उनका अपहरण हो जाता।
- Written By: पूजा सिंह
बीजेपी सांसद संजय (सौजन्य सोशल मीडियो)
MP Sanjay Jaiswal : रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के सासाराम से ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरूआत की है। इस दौरान राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजद सुप्रीमो लालू यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव सहित विपक्षी दल के नेताओं ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय जायसवाल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर तंज कसा।
सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि, वे पर्यटन करने आए हैं, आराम से करें। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में काफी कुछ सुधार हो गया है, इस कारण आराम से घूमें। लालू यादव के राज में अगर आते तो अपहरण हो जाता।
बिहार में NDA की सरकार बनने का किया दावा
सांसद संजय जायसवाल ने मोतिहारी में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार अब सुरक्षित हो गया है। वे अच्छे से यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ये लोग कितने भी सक्रिय हो जाएं, बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी और देश के विकास में बिहार की बड़ी हिस्सेदारी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: BJP की तैयारी तेज, भरत सिंह कुशवाह बने प्रभारी; राहुल कोठारी को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी
Rahul Gandhi Defamation Case: मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, BJP नेता की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज
जिनका पैसा चोरी हुआ, उन्होंने सच्ची श्रद्धा से दान नहीं दिया…चढ़ावा चोरी पर सतीश महाना के बयान पर बवाल!
इंदौर : जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा पर बीजेपी का पलटवार, मुफ्त शिक्षा की मांग को बताया ‘भाजपा की योजना’
मंत्री अशोक चौधरी ने 107 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास
वहीं, दूसरी तरफ, मंत्री अशोक चौधरी भी मोतिहारी पहुंचे और नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए लगभग 107 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया। इसे लेकर विभाग ने बनाजरिया में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मंत्री अशोक चौधरी ने राहुल-तेजस्वी की ‘वोटर अधिकार यात्रा‘ को लेकर कहा कि ये लोग भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं कि यहां के लोगों का वोट काटा जा रहा है। ये लोग इस यात्रा के जरिए नाटक कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : 7 दिन में हलफनामा नहीं दिया तो…राहुल गांधी को चुनाव आयोग का अल्टीमेटम, होगा बड़ा एक्शन!
राहुल गांधी पर कसा तंज
मंत्री अशोक चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि, राहुल गांधी को चुनाव में बिहार आना चाहिए। अगर पहले बिहार का दौरा किए होते तो आज राजद इनके ऊपर हावी नहीं रहता। बिहार में इस साल चुनाव होने हैं। चुनावी वर्ष में चुनाव आयोग ने बिहार की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने का निर्णय लिया, जिसका विपक्ष विरोध कर रहा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
