Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में ‘नयन सुख’ पर छिड़ा घमासान, BJP सांसद ने राबड़ी देवी पर ‌दिया विवादित बयान

Bihar News: BJP सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि लालू यादव वरिष्ठ नेता हैं, वह सीएम रह चुके हैं और उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी सीएम रही हैं।  इसके बाद उन्होंने राबड़ी देवी को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसपर विवाद होना तय है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 11, 2024 | 06:03 PM

बिहार में ‘नयन सुख’ पर छिड़ा घमासान, BJP सांसद ने राबड़ी देवी पर ‌दिया विवादित बयान

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘महिला संवाद यात्रा’ के संबंध में दिए ‘आंख सेंकने वाले’ बयान पर सियासत गर्मा गई है। भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। लालू यादव इतने वरिष्ठ नेता हैं, वह सीएम रह चुके हैं और उनकी पत्नी राबड़ी देवी मुख्यमंत्री भी रही हैं।  इसके बाद उन्होंने राबड़ी देवी को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसपर विवाद होना तय है।उनकी बेटी भी सांसद हैं।

सांसद गुप्ता ने कहा कि मैं लालू यादव से पूछना चाहती हूं कि जब उनकी पत्नी राबड़ी देवी सदन में आती हैं या जब वह मुख्यमंत्री थीं तो क्या उनका भी लोग नयन सुख लेते हैं। इस तरह की सोच महिलाओं का अपमान है। जहां महिला का अपमान होता है तो वह विश्व का संहार करती है। राजद का अंत अब नजदीक है।

उपेन्द्र कुशवाहा ने की निंदा

राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि मुझे नहीं पता कि लालू यादव खुद ऐसी बातें क्यों कहते हैं और कहने के बाद मुझे आश्चर्य होता है कि क्या उन्हें एहसास है कि वह वास्तव में क्या कह रहे हैं। वह वरिष्ठ हैं और राजनीति में बेहद अनुभवी हैं। किसी का राजनीतिक रूप से विरोध करना एक बात है, लेकिन उनके जैसे कद के किसी व्यक्ति द्वारा ऐसा बयान अकल्पनीय है।

बिहार के डिप्टी सीएम ने लालू के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू यादव के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोकप्रिय सीएम नीतीश कुमार महिलाओं से संवाद करने जा रहे हैं। जिस तरह के शब्दों का प्रयोग लालू ने किया है, ये बड़ा ही चिंता का विषय है। पहले तो हम लोग ये समझते थे कि वो शारीरिक रूप से बीमार हैं। अब मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। उनको इलाज की जरूरत है।

लालू यादव स्वार्थी हैं- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘लालू प्रसाद यादव शुरू से ही स्वार्थी रहे हैं।’ इंडिया गठबंधन के नेतृत्व पर कहा- ‘ममता बनर्जी कौन हैं? जो बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं।’ बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि लालू महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। वह क्या बोलते हैं, क्या सोचते हैं, हमलोग उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं।’ जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लालू कांग्रेस को अपनी आंख दिखाइए। नीतीश पर आंख दिखाने की हिम्मत आपने कैसे कर दी। सच तो यह है कि जब आप जेल में थे तो होटवार जेल में आपका शरीर कैद था और बुद्धि चरवाहा विद्यालय में कैद हो गई थी।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

Bjp mp dharamsheela gupta gave controversial statement on rabri devi lalu yadav statement on nitish kumar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 11, 2024 | 06:03 PM

Topics:  

  • Lalu Yadav
  • Nitish Kumar
  • Rabri Devi

सम्बंधित ख़बरें

1

मोदी और सिद्धारमैया पर भविष्यवाणी हुई थी सच! अब दक्षिण के मुख्यमंत्री ने बिहार चुनाव का बताया परिणाम

2

बिहार चुनाव में होगी निशांत की सियासी एंट्री? नीतीश कुमार के करीबी ने कर दिया सबसे बड़ा खुलासा

3

‘अगर नीतीश चुनाव लड़ेंगे तो…’, प्रशांत किशोर ने किया बड़ा ऐलान, दिलचस्प हो जाएगा चुनावी घमासान!

4

तेजस्वी ने नीतीश को बताया ‘चीट मिनिस्टर’, JDU ने कहा- भाषाई लंपटीकरण के नायक, बिहार में सियासी भूचाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.