- Hindi News »
- Bihar »
- Bjp Files Complaint Against Kanhaiya Kumar For Making Abusive Remarks On Rss Pm Modi
कन्हैया कुमार ने पीएम मोदी और RSS को ‘आतंकवादी’ कहा, बिहार में आया सियासी भूचाल, पुलिस लेगी एक्शन?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जो शिकायत बीजेपी ने कन्हैया कुमार के खिलाफ थाने में की है उसमें कहा है कि कांग्रेस नेता ने 'मोदी जी संघी और आरएसएस आतंकवादी' कहा है जो कि उनकी नजर आपत्तिजनक है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

कन्हैया कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
पटना: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के खिलाफ यहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने हाल ही में एक टीवी साक्षात्कार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। बिहार में भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली थाने जाकर शिकायत दी। इकबाल ने पुलिस से टिप्पणी को लेकर कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया।
इकबाल ने कहा, ‘‘कन्हैया कुमार, जो ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का हिस्सा हैं, ने 11 अप्रैल को एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मोदी, आरएसएस और उसकी विचारधाराओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। साक्षात्कार में उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया वह अत्यधिक आपत्तिजनक और अस्वीकार्य है।” भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हमने पुलिस में कुमार के खिलाफ शिकायत देकर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। हमें पूरा विश्वास है कि पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।”
कन्हैया कुमार हिरासत में
इससे पहले बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस पार्टी के युवा नेता कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस ने कन्हैया कुमार के साथ-साथ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान और बिहार राज्य के अध्यक्ष गरीबदास को भी गिरफ्तार किया था। इस दौरान 30 से ज्यादा कांग्रेसी नेता पुलिस हिरासत में लिए गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
बिखर जाएगा महागठबंधन- चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस आज वर्चस्व की लड़ाई पर है और ये वर्चस्व की लड़ाई महागठबंधन के अंदर ही चल रही है। पलायन को लेकर कांग्रेस की जो चिंता है वही चिंता हमारी भी है लेकिन इस समस्या की शुरूआत कहां से हुई? 90 के दशक में पीढ़ियां मजबूर हो गईं। उन्होंने कहा कि देहात छोड़कर दूसरे राज्यों और दूसरे देशों में जाने के लिए क्योंकि आरजेडी की सरकार ने बिहार में जंगल राज का माहौल बना दिया था। मैं सीएम नीतीश कुमार का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान उस नींव को तैयार किया है।
बिहार की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चिराग ने कहा कि आने वाले समय में बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार व्यवस्था को इतना मजबूत करेगी कि न केवल पलायन रुकेगा बल्कि रिवर्स माइग्रेशन भी शुरू होगा। मैं मानता हूं कि विधानसभा चुनाव आते-आते कांग्रेस-आरजेडी के बीच मतभेद इतने बढ़ेंगे कि वे लोग अलग होकर चुनाव लड़ेंगे।
Bjp files complaint against kanhaiya kumar for making abusive remarks on rss pm modi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
SRH के खिलाफ चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे MS Dhoni? अश्विन के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, खेल जगत में खलबली
May 18, 2026 | 04:46 PMपिता के निधन के बाद पढ़ाई और परिवार दोनों संभाल रहा छात्र, डिलीवरी बॉय की कहानी ने लोगों को भावुक किया
May 18, 2026 | 04:45 PMसंगमनेर जल संकट पर सख्त हुए विखे पाटिल, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
May 18, 2026 | 04:41 PMबीजेपी शासित राज्यों में जानबूझकर मुस्लिमों को किया जा रहा टारगेट, सड़कों पर नमाज पर पाबंदी से भड़के अबू आज़मी
May 18, 2026 | 04:41 PMMP News: सड़क के गड्ढों का होगा 48 घंटे में परमानेंट इलाज! रोड सेफ्टी कमेटी का MP सरकार को बड़ा अल्टीमेटम
May 18, 2026 | 04:41 PMप्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
May 18, 2026 | 04:36 PMNEET के गुनहगार पकड़े गए, तो SRPF पेपर लीक के आरोपी बाहर क्यों? रोहिणी खडसे का महाराष्ट्र सरकार से सवाल
May 18, 2026 | 04:32 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












