Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • World News |
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘नटवरलाल से भी बड़े ठग हैं पीके’, शुरू हुआ भाजपा और जनसुराज के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Bihar Elections 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान तेज हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी और जन सुराज पार्टी के बीच तीखी बयानबाजी अब व्यक्तिगत हमलों तक पहुंच गई है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Sep 20, 2025 | 02:05 PM

भाजपा और जनसुराज के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू, फोटो सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

BJP vs Jan Suraj: शुक्रवार को जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी नेताओं पर तीखे आरोप लगाए, तो शनिवार को बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने जोरदार पलटवार किया और प्रशांत किशोर को “नटवरलाल से भी बड़ा ठग” बता दिया।

बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट करते हुए प्रशांत किशोर पर सीधा हमला बोला। उन्होंने लिखा, “बिहार की पहचान पहले नटवरलाल से थी, अब प्रशांत किशोर उससे भी आगे निकल चुके हैं। नटवरलाल ने आम लोगों को ठगा, पीके बिहार के बुद्धिजीवियों को ठग रहे हैं।”

14 करोड़ के चंदे पर उठाए सवाल

जायसवाल ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर ने खुद स्वीकार किया है कि आंध्र प्रदेश के सांसद अयोध्या रामी रेड्डी ने उन्हें 14 करोड़ रुपये चंदे में दिए। लेकिन उन्होंने यह सवाल उठाया कि यह चंदा घाटे में चल रही कंपनी से क्यों लिया गया? और अगर इतना बड़ा चंदा मिला, तो चुनाव आयोग को दी गई ऑडिट रिपोर्ट में जन सुराज पार्टी का सालभर का खर्च सिर्फ 35,000 रुपये क्यों दिखाया गया?

200 गाड़ियां, टेंट, कर्मचारी और खर्च सिर्फ 35,000?

बीजेपी सांसद ने दावा किया कि साल 2023-24 के दौरान जन सुराज की पदयात्रा में लगभग 200 गाड़ियां चल रही थीं, जिनमें फाइव स्टार टेंट और खाने-पीने की व्यवस्था थी। हर जिले में 10 से अधिक कर्मचारी भी थे। फिर ऐसा कैसे हो सकता है कि पार्टी का कुल सालाना खर्च सिर्फ 35 हजार रुपए हो? उन्होंने इसे “सीधा वित्तीय घोटाला” करार दिया। जायसवाल ने एक और सवाल उठाया कि जब 17 सितंबर 2024 तक पार्टी के अध्यक्ष शरत कुमार मिश्रा थे, तो 2 अक्टूबर को गांधी मैदान में अचानक उदय सिंह कैसे अध्यक्ष बन गए? उन्होंने इस बदलाव को भी जन सुराज के संगठनात्मक धोखे का हिस्सा बताया।

‘वाईएसआर कांग्रेस और पीके की मिलीभगत?’

संजय जायसवाल ने अयोध्या रामी रेड्डी पर भी सवाल उठाए, जो देश के सबसे अमीर सांसदों में गिने जाते हैं और जिन पर वित्तीय अनियमितताओं के कई आरोप हैं। जायसवाल ने पूछा, “कहीं ऐसा तो नहीं कि आंध्र प्रदेश में असफल हो चुकी वाईएसआर कांग्रेस अब बिहार में पीके पर दांव खेल रही है?”

यह भी पढ़ें: चार इंजन वाली BJP सरकार स्कूलों की सुरक्षा में फेल, धड़ाधड़ फूट रहे धमकी के बम; भड़के केजरीवाल

प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल प्रशांत किशोर की ओर से इस तीखे हमले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह ज़ुबानी जंग चुनावी नज़दीकियों के साथ और तेज होगी और दोनों ओर से खुलासों का दौर अभी थमा नहीं है। इस ताजा विवाद ने चुनावी राजनीति में पारदर्शिता और राजनीतिक फंडिंग पर बहस को फिर से हवा दे दी है। प्रशांत किशोर, जो खुद राजनीति में “सिस्टम बदलाव” की बात करते हैं, अब अपनी ही पार्टी की फंडिंग पर सवालों के घेरे में आ गए हैं।

 

Bjp calls prashant kishor a fraud over funding controversy between bjp and jansuraj

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 20, 2025 | 02:04 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Bihar Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

जहां लोग तलवार बांटते, वहां तेजस्वी कलम बांटते हैं; बिहार अधिकार यात्रा पर बोले RJD नेता

2

RJD परिवार में अंदरूनी तनाव के बीच रोहिणी आचार्य ने उठाया बड़ा कदम, अपना X अकाउंट कर दिया प्राइवेट

3

राहुल गांधी पर मुख्तार अब्बास नकवी बरसे, कहा- हार के हिस्ट्रीशीटर कहलाएंगे

4

‘औकात के हिसाब से मांगे सीट, पिछली बार कांग्रेस के कारण तेजस्वी नहीं बने सीएम’, बोले दीपांकर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.