विदेशी शराब लूटने की अफरातफरी! अररिया में दारू से लदा ट्रक पलटा, देखते ही देखते टूट पड़े ग्रामीण

Liquor Loot In Bihar: बिहार के अररिया में शराब से लदा ट्रक पलटने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला-पुरुष या बच्चे शराब लूटने के लिए दौर पड़े। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Liquor carrying truck accident in araria
बिहार में शराब की लूटसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Liquor Truck Accident In Bihar:  बिहार में शराबबंदी के बीच प्रशासन की पोल खोलने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार को अररिया में विदेशी शराब से लदा एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। ट्रक के पलटने के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और देखते ही देखते ट्रक से शराब की बोतलें निकालने की होड़ मच गई। पूरी घटना रानीगंज थाना के खरहट के पास स्थित टोल टैक्स की है। जानकारी के अनुसार, विदेशी शराब से लदा ट्रक खरहट के पास टोल टैक्स के नजदीक एक्सीडेंट होने से पलट गया था।

शराब की बोतल लूटने की होड़

इस एक्सीडेंट के बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों में शराब लूटने की होड़ मच गई। लूट की पूरी घटना किसी ने रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जिसमें दिख रहा है कि ग्रामीण ट्रक से शराब की बोतलें निकालकर भागते नजर आ रहे हैं।

Liquor carrying truck accident in araria
बिहार में ये कैसी शराबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने 'सम्राट' सरकार को घेरा

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

एक्सीडेंट और शराब लूट की घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद अररिया पुलिस की रानीगंज थाना मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। अररिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि ट्रक से शराब लूटे जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस वायरल तस्वीरों और वीडियो के आधार पर शराब लूटने वालों की पहचान कर रही है। SDPO ने कहा कि शराब लूटने में शामिल लोगों की पहचान कर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Liquor carrying truck accident in araria
बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

ट्रक कहां से आया हो रही जांच

अररिया पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब से लदा ट्रक कहां से आ रहा था और इसे कहां ले जाया जा रहा था। बिहार में अप्रैल 2016 से शराब के उत्पादन, बिक्री और सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद शराब की बड़ी खेप की तस्करी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सुरक्षा को चकमा देते हुए ट्रंक की एंट्री और ग्रामीणों द्वारा शराब की बोतलें लूटे जाने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वीडियो के आधार पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com