BJP ने चुनाव अधिकारियों का कर दिया ऐलान, मनोहर लाल खट्टर को मिली बिहार की जिम्मेदारी, देखें बाकी राज्यों की पूरी लिस्ट
बीते गुरुवार की देर रात चुनाव पर्व 2024-25 को लेकर इस सूची के मुताबिक केंद्रीय मंत्रियों समेत वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न राज्यों में संगठन चुनावों के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल...
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
मनोहर लाल खट्टर, बीजेपी, डिजाइन फोटो
पटना : बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन इससे पहले दिल्ली में विधानसभा होगी। दिल्ली की विधानसभा चुनाव फरवरी महीने में होने की संभावना है। बिहार विधानसभा चुनाव की बात करें, तो यहां इसी साल सितंबर से अक्टूबर महीने के बीच चुनाव कराए जा सकते हैं। विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए हर एक राज्य के लिए चुनाव अधिकारियों का ऐलान कर दिया है।
बीते गुरुवार की देर रात चुनाव पर्व 2024-25 को लेकर इस सूची के मुताबिक केंद्रीय मंत्रियों समेत वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न राज्यों में संगठन चुनावों के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को बिहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पीयूष गोयल को उत्तर प्रदेश का चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
धर्मेंद्र प्रधान को मध्य प्रदेश की जिम्मेवारी मिली है। बिहार के पश्चिम चंपारण के सांसद तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल को ओडिशा की जिम्मेवारी सौंपी गई है। सुनील बंसल को गोवा का, जबकि भूपेंद्र यादव को गुजरात का चुनाव अधिकारी बनाया गया है। केंद्रिय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह लद्दाख के लिए जयराम ठाकुर, लक्षद्वीप के लिए पी राधाकृष्णन, मेघालय के लिए जॉर्ज कुरियन चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
बंगाल चुनाव: बुधवार को 142 सीटों पर संग्राम, कोलकाता और 24 परगना में किसकी होगी जीत? जानें मुख्य चुनावी समीकरण
सिक्किम भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ का गौरव! 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने गंगटोक को दी करोड़ों की सौगात- VIDEO
बिहार की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
यहां देखें किस राज्य में किसे दी गई है जिम्मेदारी
- बिहार: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर
- गुजरात: केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव
- कर्नाटक: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
- मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
- छत्तीसगढ़: विनोद तावड़े
- दादरा और नगर हवेली-दमन और दीव: डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल
- हरियाणा: भूपेन्द्र यादव
- हिमाचल प्रदेश: डॉ. जितेंद्र सिंह
- जम्मू एवं कश्मीर: संजय भाटिया
- आंध्र प्रदेश: पीसी मोहन
- अरुणाचल प्रदेश: सर्बानंद सोनोवाल
- असम: गजेंद्र सिंह शेखावत
- चंडीगढ़: सरदार नरिंदर सिंह रैना
- केरल: प्रल्हाद जोशी
- लद्दाख: जयराम ठाकुर
- लक्षद्वीप: पोन राधाकृष्णन
- मेघालय: जॉर्ज कुरियन
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: तमिलिसाई सुंदरराजन
- मिजोरम: वनथी श्रीनिवासन
- नागालैंड: वी. मुरलीधरन
- ओडिशा: संजय जयसवाल
- पुडुचेरी: तरूण चुघ
- राजस्थान: विजय रूपाणी
- सिक्किम: किरेन रिजिजू
- तमिलनाडु: जी. किशन रेड्डी
- तेलंगाना: शोभा करंदलाजे
- त्रिपुरा: जुएल ओरम
- उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
