3 मई या 6 मई को होगा बिहार कैबिनेट विस्तार; बंगाल चुनाव से जुड़ा है खास कनेक्शन, जानें क्या होगा नया फॉर्मूला

Bihar Cabinet Expansion 2026 Update: बंगाल चुनाव के बाद बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। 3 या 6 मई को कैबिनेट विस्तार की जताई जा रही संभावना।
Bihar Cabinet Expansion to Take Place on May 3 or May 6; Features a Special Connection to the Bengal Elections—Find Out What the New Formula Will Be.
सम्राट चौधरी और अमित शाह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bihar Cabinet Expansion 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव संपन्न हो गया है। एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। एक केंद्र शासित प्रदेश सहित 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही लोगों का ध्यान बिहार कैबिनेट विस्तार पर आ गया है। बता दें कि बिहार में नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए अभी 15 दिन ही हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद पहली बार राज्य में बीजेपी ने अपना मुख्यमंत्री बनाया है। मुख्यमंत्री पद के साथ ही जदयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में कैबिनेट विस्तार नहीं किया गया। अब पड़ोसी राज्य में मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। ऐसे में बिहार में 3 मई या 6 मई को कैबिनेट विस्तार की चर्चा चल रही है।

आंतरिक रिपोर्ट का इंतजार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व बंगाल चुनाव के आंतरिक रिपोर्ट के इंतजार में है। बंगाल चुनाव के आंतरिक रिपोर्ट में यदि बीजेपी की जीत की संभावना हुई, तो पार्टी बिहार में 6 मई को कैबिनेट विस्तार कर सकती है, लेकिन यदि बीजेपी की जीत पर थोड़ी भी आशंका हुई तो 3 मई को ही कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है। कैबिनेट विस्तार में बिहार सरकार में सीएम सम्राट चौधरी समेत 36 नेताऔ के मंत्री बनने की संभावना है।

कुछ पद रहेंगे खाली

पूर्व की नीतीश कुमार सरकार की तरह ही सीएम सम्राट चौधरी कैबिनेट में भी 1-2 मंत्री पद खाली रखा जा सकता है, जिससे कि भविष्य में दूसरे दलों के विधायकों के तोड़-फोड़ की स्थिति बनने पर विधायकों को अच्छी डील ऑफर करने का मौका बना रहे। बीजेपी कोटे से मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही राज्य में बीजेपी और जेडीयू की तरफ से मंत्रियों की संख्या को लेकर लगातार अटकलों का दौर चला।

जदयू के नेताओं की तरफ से बिहार में पूर्व की नीतीश कुमार कैबिनेट मॉडल अपनाने की बात कही जा रही है। अगर इस फार्मूले पर सीटों का बंटवारा हुआ तो जेडीयू के हिस्से में ज्यादा मंत्रालय आएगा।

इन पर रहेगी नजर

बिहार सरकार में कैबिनेट विस्तार में लोजपा-आर, हम और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो के खाते में पहले की तरह मंत्री पद जा सकता है, यानी कि 2-1-1 मंत्री पद का फॉर्मूला। ऐसे में नई सरकार में कैबिनेट विस्तार में लोगों की नजर हम पार्टी से जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश पर रहेगी। इसी प्रकार चिराग पासवान की पार्टी से दोनों पुराने मंत्रियों संजय पासवान-संजय सिंह के रिपीट होने की प्रबल संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com