- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Exit Poll Live Updates Tejashwi Yadav Nitish Kumar
Bihar Exit Poll 2025: बिहार में अबकी बार किसकी सरकार? एग्जिट पोल ने दिया जवाब, NDA की बल्ले-बल्ले
Bihar Chunav Exit Poll Live Update: बिहार की बागडोर किसको मिलने वाली है? इसका खुलासा एग्जिट पोल के रुझानों में हो गया है। जिसके आंकड़े जानने के लिए आप इस ब्लॉग पोस्ट को स्क्रॉल कर सकते हैं...
- Written By: अभिषेक सिंह

बिहार चुनाव एग्जिट पोल (डिजाइन फोटो)
Bihar Elections Exit Poll: बिहार में दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग हुई है। इस फेज में पहले चरण से भी जोरदार मतदान देखने को मिला है। इस बार बिहार में हुई बंपर वोटिंग को लेकर सभी सियासी दलों के अपने-अपने दावे हैं। लेकिन सही मायनों में बिहार की बागडोर किसको मिलने वाली है? इसका खुलासा एग्जिट पोल्स के रुझानों में हो गया है। बिहार चुनाव को लेकर अब तक आए सभी 15 एजेंसियों के एग्जिट पोल को जानने के लिए आप हमारे इस लाइव को स्क्रॉल कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
तेज प्रताप यादव का बड़ा धमाका, RJD के 5 नेताओं को बताया ‘जयचंद’, बोले- इनसे मेरी जान को खतरा- VIDEO
आखिरकार तेज प्रताप ने ‘जयचंदों’ का नाम बता ही दिया, तेजू भैया को किससे सता रहा है हत्या का डर? जानें सबकुछ
तेज प्रताप यादव ने ‘पिता बनने’ और अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, अनुष्का को लेकर क्या बोले ‘तेजू भैया’?
सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें! अस्पताल से सीधा बेऊर जेल शिफ्ट; कल पटना कोर्ट में ‘जमानत’ पर टिकी निगाहें
11 Nov 2025 07:59 PM (IST)
11 Nov 2025 07:59 PM (IST)Bihar Chunav Exit Poll क्या बोली कांग्रेस?
बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि एग्जिट पोल सटीक नहीं होते, ये केवल अटकलें हैं। उन्होंने कहा कि ये संकेत देते हैं कि क्या हो सकता है, यह सोचना सही नहीं होगा कि ये सटीक हैं।
11 Nov 2025 07:52 PM (IST)
11 Nov 2025 07:52 PM (IST)Bihar Exit Poll पर आया RJD का पहला रिएक्शन
बिहार चुनाव के एग्जिट पोल में महागठबंधन की स्थिति खराब दिख रही है और एनडीए की फिर से सरकार बनती दिख रही है। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने इन एग्जिट पोल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एग्जिट पोल पहले भी गलत साबित हुए हैं और इस बार भी गलत साबित होंगे। उन्होंने ऐलान किया कि तेजस्वी यादव की भारी जीत होगी। जनता ने एनडीए सरकार के खिलाफ और तेजस्वी की सरकार के पक्ष में वोट दिया है। जो लोग इस एग्जिट पोल के भ्रम में हैं, उन्हें छोड़ देना चाहिए। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। जैसे सूरज पूरब से उगता है, वैसे ही बिहार में तेजस्वी की सरकार बनना तय है। एनडीए का मतलब है कि इस बार नाव डूबेगी, तेजस्वी का शपथ ग्रहण 18 तारीख को होना है। कई दावे किए गए हैं, और जनता ने "400 पार" का नारा भी देखा है, और 14 नवंबर को बिहार इतिहास रचने जा रहा है।
11 Nov 2025 07:35 PM (IST)
11 Nov 2025 07:35 PM (IST)नवभारत पोल ऑफ पोल में NDA को जबरदस्त बहुमत
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तक आए सभी एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। पोल ऑफ पोल के आंकड़ों के मुताबिक एनडीए को 156-170 सीट और महागठबंधन को 68-80 तथा अन्य को 5-6 सीट मिलती हुई नजर आ रही हैं।
11 Nov 2025 07:29 PM (IST)
11 Nov 2025 07:29 PM (IST)News 18 के Mega Exit Poll में किसकी सरकार?
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर News 18 के मेगा एग्जिट पोल में भी एनडीए को बंपर बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। जिसमें एनडीए को 140-150 और महागठबंधन को 85-95 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को 0-5 और अन्य को 5-10 सीटें मिलते हुए दिख रही हैं।
11 Nov 2025 07:20 PM (IST)
11 Nov 2025 07:20 PM (IST)Kamakhya Analytics के Exit Poll महागठबंधन की करारी हार
बिहार चुनाव को लेकर जारी एक और एग्जिट पोल कामाख्या एनालिटिक्स में एनडीए को 167 से 187 और महागठबंधन को 54 से 74 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को 0-2 और अन्य को 2-7 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं।
11 Nov 2025 07:16 PM (IST)
11 Nov 2025 07:16 PM (IST)DV Research के Exit Poll में NDA की बल्ले-बल्ले
बिहार चुनाव को लेकर डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल में भी एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। जिसके मुताबिक, एनडीए को 137-152 सीटें और महागठबंधन को 83-98 सीटें तो जनसुराज को 2-4 तथा ओवैसी की पार्टी को 0-2 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।
11 Nov 2025 07:09 PM (IST)
11 Nov 2025 07:09 PM (IST)TIF Reserch के एग्जिट पोल में महागठबंधन परास्त
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर टीआईएफ रिसर्च के एग्जिट पोल में एनडीए को 145-163 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, महागठबंधन को 76 से 95 सीट और अन्य को 3-6 सीट मिलने की बात कही गई है।
11 Nov 2025 07:06 PM (IST)
11 Nov 2025 07:06 PM (IST)POLL DIARY ने एग्जिट पोल बनाई किसकी सरकार?
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए POLL DIARY के एग्जिट पोल अगर सही साबित हुए तो एनडीए 2010 का रिकॉर्ड भी तोड़ सकता है। क्योंकि इसमें 184-209 सीट और महागठबंधन को 32-49 व अन्य को 1-5 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।
11 Nov 2025 07:03 PM (IST)
11 Nov 2025 07:03 PM (IST)PRAJA POLL ANALYTICS एनडीए को बंपर बहुमत
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी हुए प्रजा पोल एनालिटिक्स के एग्जिट पोल में, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडी को 186 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही महागठबंधन को 50 सीट और अन्य को 7 सीट मिलने की भविष्यवाणी की गई है।
11 Nov 2025 06:59 PM (IST)
11 Nov 2025 06:59 PM (IST)POLSTRAT के एग्जिट पोल में NDA ने छुआ जादुई आंकड़ा
बिहार में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर पोल्सट्रैट का एग्जिट पोल भी सामने आ गया है। जिसके मुताबिक यहां एनडीए को 133-148 सीट और महागठबंधन को 87-102 तथा अन्य को 3-5 सीट मिलने की भविष्यवाणी की गई है।
11 Nov 2025 06:56 PM (IST)
11 Nov 2025 06:56 PM (IST)CHANAKAYA STRATEGIES ने बिहार में किसे दिया बहुमत
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चाणक्य स्ट्रेटेजीज के एग्जिट पोल में एनडीए को 130-138 सी और महागठबंधन को 100-108 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। इसके साथ ही अन्य को 3-5 सीट मिलती हुई नजर आ रही हैं।
11 Nov 2025 06:54 PM (IST)
11 Nov 2025 06:54 PM (IST)पी मार्क के एग्जिट पोल में नीतीश कुमार की सरकार
पी मार्क के एग्जिट पोल में जेडीयू की लीडरशिप वाले एनडी को 142 से 162 और राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 80-98 सीटें हासिल होने का अनुमान लगाया गया है। इस पोल में जन सुराज पार्टी को 1-4 तो अन्य को 0-3 सीटें मिलने का अंदाजा लगाया गया है।
11 Nov 2025 06:51 PM (IST)
11 Nov 2025 06:51 PM (IST)टाइम्स नाऊ जेवीसी के Exit पोल में तेजस्वी की हार
टाइम्स नाऊ जेवीसी का एग्जिट पोल भी सामने आ गया है। जिसके मुताबिक बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। जेवीसी के एग्जिट पोल में एनडीए को 135-150 और महागठबंधन को 88-103 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा प्रशांत किशोर को शून्य, तो बाकी अन्य को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
11 Nov 2025 06:48 PM (IST)
11 Nov 2025 06:48 PM (IST)आईएएनएस मैटजराइज के Exit Poll में किसकी सरकार?
आईएएनएस मैटजराइज के एग्जिट पोल में तो एनडीए को बंपर बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की गई है। जिसमें एनडीए को 147-167 और महागठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जनसुराज और अन्य को शून्य पर रखा गया है।
11 Nov 2025 06:46 PM (IST)
11 Nov 2025 06:46 PM (IST)भास्कर EXIT Poll में किसे मिला बहुमत?
भास्कर ने भी अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है। जिसमें एनडीए को 145-160 सीटें मिलने की अनुमान जताया गया है। जबकि महागठबंधन को 73 से 91 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। प्रशांत किशोर की जनसुराज को शून्य तो अन्य के हिस्से में 5-10 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है।
11 Nov 2025 06:41 PM (IST)
11 Nov 2025 06:41 PM (IST)पीपुल्स इनसाइट के एग्जिट पोल ने किसे दिया बहुमत
पीपुल्स इनसाइट के एग्जिट पोल में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए को 133-148 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। इस एग्जिट पोल में महागठबंधन को 87-102 और जनसुराज को 0-2 तो अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
11 Nov 2025 06:36 PM (IST)
11 Nov 2025 06:36 PM (IST)एग्जिट पोल के पहले रुझान में एनडीए सरकार
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण का मतदान संपन्न होते ही एग्जिट पोल के पहले रुझान सामने आ गए हैं। पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में एनडीए को 133–159 तो महागठबंधन को 75-101 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही जनसुराज को 0-5 और अन्य को 2-8 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।
11 Nov 2025 05:17 PM (IST)
11 Nov 2025 05:17 PM (IST)थोड़ी ही देर में सामने आएंगे बिहार चुनाव एग्जिट पोल के रुझान
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान खत्म हो चुका है। इस बार यहां दोनों ही चरणों में बंपर मतदान हुआ है। इस उत्साह के साथ बिहार की जनता सूबे की की कमान किसके हाथों में देने वाली है। थोड़ी ही देर में एग्जिट पोल के रुझान इस सवाल का जवाब देने वाले हैं।
Frequently Asked Questions
-
Que: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में कितने प्रतिशत मतदान हुआ?
Ans: पहले चरण में कुल 65.09% मतदान दर्ज किया गया है।
-
Que: पहले चरण में महिलाओं की मतदान में भागीदारी कैसी रही?
Ans: मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, महिला मतदाताओं की भागीदारी बेहद अच्छी रही है।
-
Que: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कितनी सीटों पर मतदान हुआ?
Ans: दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ है।
-
Que: दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक कितने प्रतिशत मतदान हुआ?
Ans: दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक का रिकॉर्ड है।
-
Que: एग्जिट पोल्स में क्या जानकारी दी जाएगी?
Ans: एग्जिट पोल्स में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं और किस गठबंधन का पलड़ा भारी है, इसका अनुमान प्रस्तुत किया जाएगा।
Bihar vidhan sabha chunav 2025 exit poll live updates tejashwi yadav nitish kumar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बड़ी फैमिली के लिए आई दमदार Electric SUV, Toyota Highlander EV देगी 515KM रेंज, Kia EV9 को सीधी टक्कर
Feb 12, 2026 | 05:15 AM9 साल की उम्र में मां को खोया, फिर भी नहीं मानी हार; जानें मजदूरी कर लिंकन कैसे बने अमेरिका के राष्ट्रपति?
Feb 12, 2026 | 05:05 AMपार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है पावरफुल टॉनिक!
Feb 12, 2026 | 05:00 AMस्वामी दयानंद सरस्वती: अंधविश्वास को तर्क से चुनौती देने वाले वो संन्यासी, जिनकी कहानी लाखों के लिए है प्रेरणा
Feb 12, 2026 | 04:00 AMदिल्ली में जुटेंगे दुनिया के सबसे बड़े AI दिग्गज, क्या बदलेगा भारत का भविष्य?
Feb 12, 2026 | 03:06 AMAaj Ka Rashifal 12 February: धनु और कुंभ राशि के लिए रोमांस से भरा रहेगा दिन, जानें अपना लकी नंबर और शुभ रंग
Feb 12, 2026 | 12:05 AMवानखेड़े में वेस्टइंडीज का धमाका, इंग्लैंड की हार, अब नेपाल के पास भी है सुपर-8 में पहुंचने का सुनहरा मौका
Feb 11, 2026 | 11:55 PMवीडियो गैलरी

Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:13 PM
शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?
Feb 11, 2026 | 09:07 PM














