आपमें इंसानियत जिंदा नहीं…तेजस्वी यादव का CM सम्राट चौधरी पर तीखा हमला, बोले- सरकार बना रही बेवकूफ
Bihar Law And Order Women Safety RJD: बिहार में महिला सुरक्षा पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला बोली। उन्होंने सीएम सम्राट की सरकार पर सवाल उठाते हुए X पर 50 घटनाओं की लिस्ट शेयर की।
- Written By: अमन मौर्या
तेजस्वी यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Tejashwi Yadav Targets CM Samrat Choudhary: आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर एक बार फिर निशाना साधा है। मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी ने आंकड़ों के साथ राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा और राज्य के कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए।
उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नई सरकार को एक महीना बीत गया, लेकिन राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कांफ्रेंस के दौरान राजद से कई महिला विधायक और एमएलसी भी मौजूद रहे।
अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप
तेजस्वी ने सम्राट सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 𝟔 महीनों में दोबारा बनी नई सरकार के नए सम्राट के अपावन सानिध्य में सत्ता संपोषित अपराधी अब प्रदेश की माताओं-बहनों और बेटियों पर कहर बनकर टूट रहे है। चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट भी किया। पोस्ट में तेजस्वी ने 50 घटना का जिक्र भी किया।
सम्बंधित ख़बरें
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
ललन सिंह के एक बयान से बिहार NDA में हड़कंप, बताया नीतीश कुमार ने सम्राट को क्यों चुना अपना उत्तराधिकारी
बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, नीतीश के हटते ही JDU पर भारी पड़ी RJD; सम्राट राज में NDA की पहली हार
Mother’s Day 2026: सोशल मीडिया में छाया इन नेताओं का पोस्ट, मां को बताया पहला गुरु, किसने क्या कहा?
𝟔 महीनों में दुबारा बनी नई सरकार के नए सम्राट के अपावन सानिध्य में सत्ता संपोषित अपराधी अब प्रदेश की माताओं-बहनों और बेटियों पर कहर बनकर टूट रहे है। चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ (इसमें छेड़खानी के मामले नहीं है)। 𝟏. दरभंगा में नाबालिग लडकी से… — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 19, 2026
आप संवेदनशील इंसान नहीं: तेजस्वी
तेजस्वी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को असंवेदनशील बताया। उन्होंने अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, चाहे आप किसी भी दल और विचारधारा से संबंध रखते है लेकिन प्रदेश की महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार और दुष्कर्म के मामलों पर आप सरकार और मुख्यमंत्री की विफलता के साथ खड़े है तो आप संवेदनशील इंसान नहीं है। आपमें इंसानियत जिंदा नहीं है और आप अपने किसी प्रिय के साथ अनहोनी के इंतजार तक इस सरकार के समर्थक बने बैठे है।
ये भी पढ़ें- बंगाल में अब नहीं मिलेगा मुस्लिमों को आरक्षण, सुवेंदु ने पलटा ममता का एक और फैसला, जानें अब किसे मिलेगा लाभ?
सरकार बना रही बेवकूफ
तेजस्वी यादव ने बीजेपी सरकार पर बिहार के लोगों को ठगने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ये सरकार बिहारवासियों को बेवकूफ बना रही है। जाति विशेष के खिलाफ पुलिसिया अत्याचार को प्रोत्साहित कर यह अनैतिक सरकार, जनता का ध्यान भटका कर चंद नकारात्मक प्रवृति के लोगों को मानसिक संतुष्टि और खुशी तो दे सकती है लेकिन महिलाओं पर अत्याचार नहीं रोक सकती।
मुजफ्फरपुर में बालिका गृह कांड का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, वैसे भी मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के संरक्षक इस सरकार के मार्गदर्शक है तो आप इनसे क्या ही उम्मीद रखेंगे?
