Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

करोड़ों रुपये और टिकट के बदले गंदी किडनी…रोहिणी की नई पोस्ट से मचा बवाल, कहा- मेरे जैसी बेटी ना हो

Bihar Politics: बिहार में आरजेडी के भीतर चल रही कलह के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का एक बेहद भावुक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 16, 2025 | 01:50 PM

लालू यादव व रोहिणी आचार्य (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rohini Acharya: बिहार में आरजेडी के भीतर चल रही कलह के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का एक बेहद भावुक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। रोहिणी ने दावा किया कि उनके पिता को दान की गई किडनी को “गंदी किडनी” कहकर उनके साथ दुर्व्यवहार और अपमान किया गया। उन्होंने लिखा कि उन पर आरोप लगे कि उन्होंने “टिकट और करोड़ों रुपये के बदले किडनी दान की।

रोहिणी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कल मुझे गालियां दी गईं और कहा गया कि मैं गंदी हूं और मैंने अपने पिता के लिए अपनी गंदी किडनी ट्रांसप्लांट करवाई। इतन ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि उन पर करोड़ों रुपये और टिकट के बदले पिता को किडनी देने के आरोप लगाए गए।

रोहिणी आचार्य की भावुक अपील

इस पोस्ट में रोहिणी ने विवाहित बेटियों और महिलाओं से मार्मिक अपील करते हुए लिखा, “मैं उन सभी बेटियों और बहनों से कहना चाहूंगी जो विवाहित हैं कि जब आपके परिवार में कोई बेटा या भाई हो, तो भूलकर भी भगवान के समान पिता को मत बचाना। अपने भाई, उस परिवार के बेटे से कहो कि वह अपनी या किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी ट्रांसप्लांट करवा ले।”

सम्बंधित ख़बरें

लालू परिवार पर 3 मार्च को होगा बड़ा फैसला, कोर्ट ने आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले आज क्या कहा?

नीतीश कुमार और राजद विधायक के बीच हुई मजेदार नोकझोंक, भाई वीरेंद्र बोले-भूल जाते हैं..?

बिहार विधान परिषद में भिड़े RJD और JDU नेता, तीखी नोकझोंक के बाद बड़ा एक्शन; विपक्ष के सभी सदस्य सस्पेंड

तेज प्रताप यादव का बड़ा धमाका, RJD के 5 नेताओं को बताया ‘जयचंद’, बोले- इनसे मेरी जान को खतरा- VIDEO

कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी – बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा – भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को… — Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 16, 2025

रोहिणी ने लिखा कि एक विवाहित बेटी के बलिदान को गलत तरीके से पेश किया गया है। सभी बहनों और बेटियों को अपने माता-पिता की परवाह किए बिना अपने खुद के परिवार, अपने बच्चों, अपने काम, अपने ससुरालीजनों का ध्यान रखना चाहिए और केवल अपने बारे में सोचना चाहिए।”

रोहिणी आचार्य ने और क्या लिखा?

लालू यादव की बेटी ने लिखा कि मैंने अपने 3 बच्चों और अपने परिवार की देखभाल न करके, किसी की अनुमति न लेकर और अपने पिता को बचाने का फैसला करके बहुत बड़ा पाप किया है। रोहिणी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जीवन के सबसे बड़े बलिदान को उनके खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि आप मेरे जैसा अपराध कभी न करें, किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी न हो।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: नीतीश कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल, किसकी छिनेगी कुर्सी…कौन-कौन बनेगा डिप्टी CM?

इस पोस्ट ने बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह बयान लालू परिवार के भीतर बढ़ते तनाव को और उजागर करता है। इसके ठीक घंटे भर पहले रोहिणी आचार्य ने एक्स पर इसी तरह की एक और पोस्ट की थी।

राजनीति छोड़ने का किया ऐलान

रोहिणी आचार्य इससे पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने परिवार और राजनीति छोड़ने की इच्छा जता चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट पर जब उन्होंने अपनी हार का कारण पूछा तो उन पर चप्पलों से हमला किया गया। फिर रविवार को रोहिणी ने एक और पोस्ट किया, जिसमें आरोप लगाया कि उन्हें गंदी गालियां दी गईं और उन्हें अपने बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ने के लिए मजबूर किया गया।

Bihar politics rohini acharya new post sparks controversy dirty kidney allegation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 16, 2025 | 01:50 PM

Topics:  

  • Bihar Politics
  • Lalu Prasad Yadav
  • RJD
  • Rohini Acharya

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.