Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बड़ी जीत पर बड़ा बखेड़ा…बिहार में BJP-JDU के बीच एक कुर्सी की जंग, नीतीश की हरकत से खड़े हुए सवाल

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद ये माना जा रहा था कि नीतीश कुमार तुरंत दावा पेश करेंगे। लेकिन सोमवार को राज्यपाल से मुलाकात के बाद भी उन्होंने ऐसा नहीं किया।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 18, 2025 | 07:52 AM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद ये माना जा रहा था कि नीतीश कुमार तुरंत दावा पेश करेंगे। लेकिन सोमवार को उन्होंने सिर्फ राज्यपाल से मुलाकात की। 19 नवंबर को विधानसभा भंग करने का अनुरोध किया, जीत की बधाई भी ली किंतु सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया। जिसके बाद सवाल यह है कि नीतीश ने ऐसा क्यों किया?

भाजपा और जदयू के बीच विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर तीखा विवाद होता दिख रहा है। इस बार, जदयू भी विधानसभा अध्यक्ष पद चाहती है, जबकि भाजपा इसे बरकरार रखना चाहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष पद भाजपा कोटे से हो सकता है। भाजपा की ओर से विजय सिन्हा विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे चल रहे हैं।

JDU की तरफ से रेस में 2 नाम

जदयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि, श्रवण कुमार भी दावेदारी में सबसे आगे हैं। विधानसभा अध्यक्ष पद पर आम सहमति न बन पाने के कारण फिलहाल सरकार गठन की प्रक्रिया धीमी हो गई है। यही वजह है कि नीतीश कुमार ने दावा पेश करने से परहेज किया है।

इस बार जदयू भी विधानसभा अध्यक्ष पद चाहती है, जबकि भाजपा इसे बरकरार रखना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की ओर से विजय सिन्हा का नाम सबसे आगे चल रहा है। जदयू की ओर से बिजेंद्र प्रसाद यादव की दावेदारी मजबूत है। जदयू की ओर से श्रवण कुमार के नाम पर भी चर्चा हो रही है।

किस पार्टी से होंगे कितने मंत्री?

सूत्रों की मानें तो एनडीए में मंत्रिमंडल का फार्मूला लगभग तय हो चुका है। जिसके हिसाब से भारतीय जनता पार्टी के कोट से 14 मंत्री और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के खेमे से 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके साथ ही चिराग की एलजेपी (आर) से 3 और जीतन राम मांझी की HAM व उपेन्द्र कुशवाहा की RLM से एक एक मंत्री बनाए जा सकते हैं।

नए मंत्रिमंडल में होंगे 36 चेहरे!

नीतीश के नए मंत्रिमंडल में कुल 36 चेहरों के शामिल होने की संभावना है, लेकिन ज़रूरत पड़ने पर समायोजन के लिए नई सरकार में लगभग पांच पद खाली रखने की योजना है। भाजपा की तरफ से दो उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने की भी चर्चा है। इसका मतलब है कि गठबंधन तो तय है, लेकिन सरकार की दावेदारी अनिश्चित बनी हुई है।

दो डिप्टी सीएम फार्मूला रहेगा?

पिछली सरकार की तरह भाजपा दो उपमुख्यमंत्री बनाए रख सकती है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने रहेंगे या नए चेहरे उतारे जाएंगे। अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान दोनों को “बड़ा आदमी” बनाने का वादा किया था, इसलिए उनकी दावेदारी मज़बूत मानी जा रही है।

राजपूत चेहरा होगा डिप्टी सीएम!

इस चुनाव में एनडीए ने 70 सवर्ण विधायकों को जिताकर जीत हासिल की। जिनमें 32 राजपूत, 22 भूमिहार और दो कायस्थ शामिल हैं। राजपूत समुदाय के निर्वाचित सदस्यों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसलिए किसी राजपूत को उपमुख्यमंत्री पद मिलने की संभावना सबसे ज्यादा मानी जा रही है।

दलित उप-मुख्यमंत्री की भी चर्चा

अगर एनडीए तीन उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने का फैसला करता है, तभी लोजपा (रामविलास) से किसी के लिए उपमुख्यमंत्री बनने की गुंजाइश होगी। लोजपा-आर के 19 विधायकों में से पांच राजपूत हैं, जबकि दलित वोट एनडीए के समग्र समीकरण में अहम भूमिका निभाते हैं। एनडीए गठबंधन में 14 दलित विधायक जेडीयू से, 12 भाजपा से, पांच लोजपा (आर) से और चार हम से हैं।

यह भी पढ़ें: खिसकने वाली है सम्राट चौधरी की कुर्सी? सामने आया नीतीश कैबिनेट का फार्मूला, बिहार में तेज हुई हलचल

ऐसे में एक “दलित उप-मुख्यमंत्री” को लेकर जोरदार चर्चा चल रही है। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चिराग को यह मौका मिलेगा या किसी और दलित चेहरे को। इस बार एनडीए को शाहाबाद, सीमांचल, मिथिला, कोसी, चंपारण, तिरहुत, अंग और मगध समेत लगभग हर क्षेत्र में भारी समर्थन मिला है। माना जा रहा है कि इस बार उप-मुख्यमंत्री उन क्षेत्रों से चुना जा सकता है जिन्हें पिछली सरकारों में प्रमुखता नहीं दी गई थी।

Bihar politics chair fight between bjp and jdu nitish steps spark debate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 18, 2025 | 07:52 AM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • BJP
  • JDU
  • Nitish Kumar

सम्बंधित ख़बरें

1

‘लड़ाई करनी है तो बाहर आ जाओ…’ BAP विधायक ने BJP सांसद को दी खुली धमकी! देखें ‘महाभारत’ का VIDEO

2

इधर टूट की कगार पर पार्टी…उधर बहू की सियासी सेटिंग में जुटे कुशवाहा, ये कदम साबित होगा आखिरी कील?

3

BMC चुनाव 2026: BJP की पहली लिस्ट में मराठी हावी, गैर-मराठी को भी साधा

4

Rakhi Jadhav ने बदला पाला, भाजपा का थामा हाथ, शरद पवार गुट को लगा झटका

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.